• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus 11R के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक!

16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus 11R के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक!

OnePlus 11R के बारे में टिप्स्टर योगेश बरार ने हाल ही में कई सारे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था।

16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus 11R के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक!

OnePlus 11R में अंडरक्लॉक किया गया Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर बताया गया है।

ख़ास बातें
  • यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है
  • इसमें OxygenOS 13.1 देखने को मिल सकता है
  • फोन में 8 जीबी से लेकर 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
OnePlus 11R के बारे में एक के बाद एक लीक सामने आ रहा है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके थे। लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसके स्पेसिफिकेशंस की कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं, एक टिप्स्टर की मदद से एक पब्लिकेशन साइट ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के कन्फर्म होने का दावा किया है। इस अपडेट में कहा गया है कि फोन में अंडरक्लॉक किया गया Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट होगा। लीक में ये भी बताया गया है कि फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसके अलावा और क्या जानकारी इस डिवाइस के बारे में समाने आई है, हम आपको बताते हैं। 

OnePlus 11R के बारे में टिप्स्टर योगेश बरार ने हाल ही में कई सारे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था। जिसके मुताबिक इसके प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी कैपिसिटी के बारे में पता चलता था। अब इस फोन के बारे में टिप्स्टर की ओर से एक बड़ा खुलासा किया गया है। पब्लिकेशन साइट प्राइस बाबा ने टिप्स्टर योगेश बरार के साथ मिलकर OnePlus 11R के फुल स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। फोन में अंडरक्लॉक किया गया Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन भारत में CPH2487 मॉडल नम्बर के साथ आ सकता है जिसे नवंबर में BIS की सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया था। 

इस अपडेट के साथ जो स्क्रीनशॉट दिखाए गए हैं वे Device Info HW ऐप से लिए गए हैं जिसमें फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी दिखाए दे रहे हैं। इसके मुताबिक फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5k रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। डिस्प्ले में कर्व्ड किनारे होने की बात कही गई है। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट देखने को मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। 

OnePlus 11R के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है कि फोन 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ आएगा। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर देखने को मिल सकता है। यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। इसमें OxygenOS 13.1 देखने को मिल सकता है जो कि Android 13 आधारित होगा। फोन में 8 जीबी से लेकर 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। इसमें 5000एमएएच बैटरी होगी जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन के सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में आने की बात कही गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  2. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  3. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  4. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  5. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  6. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  9. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  10. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »