OnePlus 9RT भारत में OnePlus RT नाम से हो सकता है लॉन्च! Google लिस्टिंग से मिले संकेत...

बता दें, OnePlus 9RT स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वनप्लस 9आरटी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 16:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT अक्टूबर में चीन में हो चुका है लॉन्च
  • वनप्लस 9आरटी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • भारत में OnePlus RT के नाम से आ सकता है फोन
OnePlus 9RT स्मार्टफोन भारत में अलग नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। बता दें, वनप्लस 9आरटी स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वनप्लस 9आरटी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद है। माना जा रहा है कि यह फोन भारत में OnePlus RT के नाम से लॉन्च किया जा सकता है और यह फोन गूगल की दो अलग वेबसाइट पर कथित रूप से लिस्ट हो चुका है।
 
टिप्सटर मुकुल शर्मा के अनुसार, OnePlus 9RT फोन Google Supported Devices लिस्ट और Google Play Listing वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, साइट पर वह नाम मौजूद नहीं था कि जिसके साथ इसे अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वनप्लस 9आरटी की जगह यह फोन भारत में OnePlus RT के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी है कि यह मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन भी पा चुका है। पहले माना जा रहा था कि यह डिवाइस भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 

OnePlus 9RT specifications

OnePlus 9RT चीन में लॉन्च हो चुका है, इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन Android 11 और Oppo's ColorOS के साथ आता है। फोन में 6.62इंच फुल HD+(1,080x2,400 pixels) है। फोन में सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9RT में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 12GB LPDDR5 रैम है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर है। इसी सेम सेंसर को OnePlus 9, OnePlus 9 Pro के साथ OnePlus Nord 2 में दिया गया था।

OnePlus 9RT में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी है। फोन का रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाइब्रिड फोकस के साथ आता है।
Advertisement

OnePlus 9RT में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है। फोन में 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है।

OnePlus ने इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने 4,500mAh ड्यूल सेल बैटरी दी है जो 65T वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 162.2x74.6x8.29mm और वजन 198.5 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.