OnePlus 9 सीरीज़ के स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ आज होंगे भारत में लॉन्च, ऐसे देखें मोबाइल पर लाइव इवेंट

OnePlus 9 सीरीज़ को आज 23 मार्च को सुबह 10 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को OnePlus वेबसाइट के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 मार्च 2021 11:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट आज शाम 7.30 बजे होगा शुरू
  • OnePlus 9R सीरीज़ का किफायती वेरिएंट होगा
  • प्रीमियम कैमरा सेटअप के लिए कंपनी ने Hasselblad के साथ साझेदारी की है
OnePlus 9 सीरीज़ को आज 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R स्मार्टफोन शामिल होंगे। यही नहीं, इस वर्चुअल इवेंट के दौरान कंपनी अपनी मच अवेटिड OnePlus Watch से भी पर्दा उठाने वाली है। लॉन्च से पहले लीक्स में हमें काफी कुछ अंदाजा लग चुका है कि यह सीरीज़ किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस हो सकती है। आपको बता दें, लॉन्चिंग से पहले यह सीरीज़ चीन में प्री-बुकिंग के लिए लाइव हो चुकी है और लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के लिए 20 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन्स के बीच इस सीरीज़ को लेकर कितनी एक्साइटमेंट बनी हुई है।
 

OnePlus 9 series launch details

OnePlus 9 सीरीज़ को आज 23 मार्च को सुबह 10 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को OnePlus वेबसाइट के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लॉन्च लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।
 
 

OnePlus 9 series specifications (expected)

ऑनलाइन लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus 9 फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। दूसरी ओर OnePlus 9 Pro फोन में 6.7 इंच फ्ल्युइड एमोलेड (1,440x3,216 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों ही फोन को लेकर पहले ही कंफर्म कर दिया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, T-Mobile की लिस्टिंग में भी यही प्रोसेसर लिस्ट है।

वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन में 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 245 जीबी कॉन्फिग्रेशन दिया जा सकता है, जिसके साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। डायमेंशन की बात करें, तो वनप्लस 9 फोन 160x74.2mm होगा व प्रो वेरिएंट का माप 163.2x73.6mm होगा।
Advertisement

वनप्लस ने वनप्लस 9 सीरीज़ के कैमरा सिस्टम को नया रूप देने के लिए प्रीमियम कैमरा कंपनी Hasselblad के साथ साझेदारी की है। लीक्स की मानें, तो वनप्लस 9 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस 9 प्रो को लेकर कहा गया है कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें एक अतिरिक्त 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। दोनों ही फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है।

वनप्लस 9आर सीरीज़ का किफायती वेरिएंट होगा। लीक्स की मानें, तो यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कथित वनप्लस 9आर फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएएच की होगी।
Advertisement

आपको बता दें, लॉन्चिंग से पहले यह सीरीज़ चीन में प्री-बुकिंग के लिए लाइव हो चुकी है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के लिए 20 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

कंपनी के सीईओ मे कंफर्म किया है कि वनप्लस 9 सीरीज़ चीन में ColorOS 11 के साथ लॉन्च होगी। वनप्लस 9 सीरीज़ के साथ कंपनी आप OnePlus Watch को भी लॉन्च करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus Watch, OnePlus, Hasselblad
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.