OnePlus 9 Pro अब व्हाइट कलर ऑप्शन में देगा दस्तक, कंपनी ने शेयर किया वीडियो

वनप्लस ने पिछले महीने OnePlus 9 Pro और वनप्लस 9 के लिए OxygenOS 11.2.8.8 अपडेट रिलीज़ किया था, जिसमें Bitmoji ऑलवेज़-ऑन डिल्प्ले ऑप्शन था जिसे Snapchat के कॉलेब्रेशन में फोन के एंबिएंट डिस्प्ले पर वर्चुअल अवतार पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2021 16:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro का व्हाइट कलर ऑप्शन वीबो पर हुआ है टीज़
  • अब-तक फोन में मौजूद थे तीन कलर ऑप्शन
  • वनप्लस 9 प्रो व्हाइट कलर ऑप्शन केवल चीन तक हो सकता है सीमित
OnePlus 9 Pro व्हाइट कलर वेरिएंट को ऑनलाइन टीज़ किया गया है। कंपनी के सीओओ Liu Fengshuo ने हाल ही में वीबो पर नए कलर ऑप्शन के संकेत दिए थे, जिसके कुछ घंटो बाद ही चीनी कंपनी ने टीज़र वीडियो और तस्वीर को साझा कर दिया। इस साल की शुरुआत में OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन को मॉर्निंग मिस्ट, पाइन ग्रीन और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। व्हाइट कलर ऑप्शन मैट फिनिश में आ सकता है। वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन चीन में जल्द ही व्हाइट शेड में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि नया कलर अन्य मार्केट में दस्तक देगा या नहीं।

व्हाइट कलर वेरिएंट की जानकारी देते हुए OnePlus ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर टीज़र साझा किया है। नया ऑप्शन डबल-लेयर AG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। टीज़र वीडियो से यह भी संकेत मिलता है कि फोन मैट फिनिश का उपयोग करके फ़िंगरप्रिंट स्मज्ड रसिस्टेंट है।
Advertisement

वनप्लस 9 प्रो का व्हाइट कलर ऑप्शन खासतौर पर वनप्लस के फ्लैगशिप लाइनअप की आठवीं सालगिराह को समर्पित है। यह सीमित मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, वनप्लस ने यह कंफर्म नहीं किया है कि नया कलर वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं और इसकी कीमत क्या होगी।

वनप्लस के सीओओ Liu Fengshuo ने इस हफ्ते की शुरुआत में OnePlus 9 Pro व्हाइट कलर ऑप्शन पर कन्ज्यूमर फीडबैक भी लिया था।
Advertisement

आपको बता दें, मार्च महीने में वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन को मॉर्निंग मिस्ट, पाइन ग्रीन और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 49,999 रुपये थी और इसमें 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद था। वनप्लस 9 प्रो में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Advertisement

वनप्लस ने पिछले महीने वनप्लस 9 प्रो और वनप्लस 9 के लिए OxygenOS 11.2.8.8 अपडेट रिलीज़ किया था, जिसमें Bitmoji ऑलवेज़-ऑन डिल्प्ले ऑप्शन था जिसे Snapchat के कॉलेब्रेशन में फोन के एंबिएंट डिस्प्ले पर वर्चुअल अवतार पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9 Pro white, OnePlus 9 Pro, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.