OnePlus 9 Pro में चार रियर कैमरे और OnePlus 9 में तीन रियर कैमरे होने का दावा

OnePlus 9 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसे आयताकार मॉड्यूल में जगह मिली है। तीन सेंसर्स एक लाइन में मौज़ूद हैं। वहीं, चौथा सेंसर फ्लैश के बगल में मौज़ूद है।

OnePlus 9 Pro में चार रियर कैमरे और OnePlus 9 में तीन रियर कैमरे होने का दावा
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 की कुछ तस्वीरें साझा
  • 48 मेगापिक्सल के दो कैमरों से लैस हो सकता है वनप्लस 9
  • OnePlus 8T के कैमरा सेटअप से प्रेरित लगता है वनप्लस 9 सीरीज
विज्ञापन
OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 धीरे-धीरे सुर्खियों का हिस्सा बनने लगे हैं। अब प्रो मॉडल के रेंडर्स सामने आए हैं। साथ ही वनप्लस 9 के कैमरा सेटअप के बारे में पता चला है। वनप्लस 9 प्रो के रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6.7 इंच डिस्प्ले हो सकता है। दूसरी तरफ, वनप्लस 9 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होने की जानकारी मिली है। दावा किया गया है कि OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है जिसे बैक पैनल पर टॉप में बायीं तरफ जगह मिली है।

सबसे पहले बात प्रीमियम हैंडसेट OnePlus 9 Pro की। Onleaks (Steve Hemmerstoffer) नाम से मशहूर ने वॉयस पर इस फोन के रेंडर्स साझा किए हैं। उन्होंने वनप्लस 9 प्रो के अहम स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। पता चला है कि फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा। रेंडर्स से पता चला है कि वनप्लस 9 प्रो में होल-पंच डिस्प्ले होगा। सेल्फी कैमरे के लिए टॉप में बायीं तरफ जगह होगी। किनारे घुमावदार होंगे। डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से पर बॉर्डर बेहद ही पतले हैं।

पिछले हिस्से पर OnePlus 9 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसे आयताकार मॉड्यूल में जगह मिली है। तीन सेंसर्स एक लाइन में मौज़ूद हैं। वहीं, चौथा सेंसर फ्लैश के बगल में मौज़ूद है। रियर कैमरा सेटअप हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8T से प्रेरित लगता है।

निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए जगह है। अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है, जबकि वॉल्यूम रॉकर्स को बायीं तरफ। टिप्सटर का दावा है कि वनप्लस 9 प्रो हैंडसेट मार्च 2021 में लॉन्च हो सकता है। ऑनलीक्स का कहना है कि रेंडर्स एक प्रोटोटाइप पर आधारित हैं। मास प्रोडक्शन से पहले डिज़ाइन में बदलाव किया जा सकता है।
 
oneplus
दूसरी तरफ, 91Mobiles ने कैमरा सेटअप के साथ OnePlus 9 की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वास्तविक तस्वीरों में आयताकार कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर्स नज़र आ रहे हैं। इसमें दो बड़े लेंस वाले सेंसर्स हैं, और एक छोटा। अनजान सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus 9 में 6एमएम फोकल लेंथ वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »