OnePlus 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 20 लाख से ज्यादा मिले रजिस्ट्रेशन

लॉन्चिंग से पहले OnePlus 9 सीरीज़ चीन में प्री-बुकिंग के लिए लाइव हो चुकी है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के लिए 20 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 मार्च 2021 14:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकता है 6.7 इंच का डिस्प्ले
  • OnePlus 9 में दिया जा सकता है 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • दोनों फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दे सकते हैं दस्तक

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगी नई सीरीज़

OnePlus 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन T-Mobile सपोर्ट पेज लिस्टिंग के माध्यम से लीक हुए थे। हालांकि, कुछ समय बाद ही लिस्टिंग को हटा दिया गया, लेकिन जाने-माने टिप्सटर ने इसके स्क्रीनशॉट लिए और इसे ट्विटर पर साझा कर दिया है, जिसमें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के डिस्प्ले व कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा काफी कुछ जानकारी सामने आ गई हैं। वनीला वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आएंगे, कम से अमेरिका में तो इन्हें दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जा सकता है जहां यह फोन सिंगल-सिम फोन के रूप में दस्तक दे सकते हैं। OnePlus 9R को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह अटैचेबल गेमिंग ट्रिगर्स के साथ आ सकता है और कंपनी के सीईओ Pete Lau ने बताया था कि वनप्लस 9 सीरीज़ चीन में ColorOS के साथ लॉन्च होगी।
 

OnePlus 9 series specifications (expected)

T-Mobile की लिस्टिंग जाने-माने टिप्सटर Evan Blass (aka @evleaks) द्वारा स्पॉट की गई थी, जिसके स्क्रीनशॉट्स लेकर उन्होंने ट्विटर पर साझा किया है। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus 9 फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। दूसरी ओर OnePlus 9 Pro फोन में 6.7 इंच फ्ल्युइड एमोलेड (1,440x3,216 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों ही फोन को लेकर पहले ही कंफर्म कर दिया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, T-Mobile की लिस्टिंग में भी यही प्रोसेसर लिस्ट है।
Advertisement

वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन में 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 245 जीबी कॉन्फिग्रेशन दिया जा सकता है, जिसके साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। डायमेंशन की बात करें, तो वनप्लस 9 फोन 160x74.2mm होगा व प्रो वेरिएंट का माप 163.2x73.6mm होगा।

टिप्सटर के ट्वीट के रिप्लाई में एक handle @Gm_t16 नामक ट्विटर यूज़र ने फोन के कैमरा डिटेल्स की जानकारी साझा की है। यूज़र के अनुसार, वनप्लस 9 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस 9 प्रो को लेकर कहा गया है कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें एक अतिरिक्त 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। दोनों ही फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते वनप्लस इंडिया ने OnePlus 9R की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसके साथ दो गेमिंग ट्रिगर जुड़े देखे जा सकते थे। यह अटैच ट्रिगर की तरह दिखते हैं जो अतिरिक्त फिजिकल बटन प्रदान करते हैं... जिन्हें गेम में मैप किया जा सकता है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी वनप्लस 9आर के लिए गेमिंग एक्सेसरीज़ प्रदान करेगी या नहीं। कंपनी वनप्लस 9 सीरीज़ को 23 मार्च को लॉन्च करने वाली है।

आपको बता दें, लॉन्चिंग से पहले यह सीरीज़ चीन में प्री-बुकिंग के लिए लाइव हो चुकी है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के लिए 20 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
Advertisement

कंपनी के सीईओ मे कंफर्म किया है कि वनप्लस 9 सीरीज़ चीन में ColorOS 11 के साथ लॉन्च होगी। OnePlus अब-तक अपने स्मार्टफोन चीन में HydrogenOS के साथ और चीन से बाहर OxygenOS के साथ लॉन्च करता था, लेकिन इस बार इसे ColorOS के साथ स्विच कर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 series, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, ColorOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.