48MP कैमरा वाला OnePlus 8T फोन 4 हज़ार रुपये हुआ सस्ता, जानें कीमत

OnePlus 8T की कीमत में OnePlus ने 4,000 रुपये तक की कटौती की है, जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से घटकर 38,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जून 2021 11:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T की नई कीमतों को Amazon व कंपनी की साइट पर अपडेट कर दिया गया है
  • वनप्लस 8टी क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • फोन में मौजूद है 4,500 एमएएच की बैटरी

नप्लस 8टी में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है

OnePlus 8T स्मार्टफोन की कीमत भारत में OnePlus 9R से भी सस्ती हो गई है। इस फोन को 42,999 रुपये की शुरुआती राशि के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे अब 4,000 रुपये तक कम कर दिया गया है। वनप्लस 8टी फोन को पिछले साल ऑक्टूबर में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। OnePlus 9R स्मार्टफोन को वनप्लस 9 सीरीज़ के साथ पेश किया गया था, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। यह वनप्लस 8टी के स्नैपड्रैगन 865 से बेहतर है। हालांकि, अब तक वनप्लस 9आर फोन वनप्लस 8टी फोन से सस्ता था।
 

OnePlus 8T price cut in India

OnePlus 8T की कीमत में OnePlus ने 4,000 रुपये तक की कटौती की है, जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से घटकर 38,999 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये से घटकर 41,999 रुपये हो गई है। आपको बता दें, OnePlus 9R के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और इस फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है।
Advertisement

OnePlus 8T की नई कीमतों को Amazon और कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।
 

OnePlus 8T specifications

डुअल-सिम OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। वनप्लस 8टी में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 8T चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX586 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है। यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

OnePlus 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। यह यूएफसी 3.1 स्टोरेज है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 8टी का डाइमेंशन 160.7x74.1x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.