OnePlus 8 Pro इस रंग में हो सकता है लॉन्च, रेंडर हुआ लीक

OnePlus 8 Pro फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी के साथ 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 3W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 मार्च 2020 15:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro अगले महीने अप्रैल में हो सकता है लॉन्च
  • वनप्लस 8 प्रो में मिलेंगे 48 मेगापिक्सल के 2 रियर कैमरा सेंसर
  • OnePlus 8 Pro के रेंडर में दिखा गया 7.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले

OnePlus 8 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के हाल ही में लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे और अब एक नया प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है। वनप्लस 8 प्रो के इस रेंडर के अनुसार यह फोन आकर्षक सी-ग्रीन फिनिश में आएगा। इसके साथ ही इस रेंडर में फोन का पूरा डिज़ाइन भी दिखाई देता है। इस लीक के साथ आगामी OnePlus फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जिसके अनुसार वनप्लस 8 प्रो फोन में 4,510 एमएएच बैटरी के साथ 30 वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 3 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

iGeeksblog ने OnePlus 8 Pro का लेटेस्ट रेंडर साझा किया है। इस रेंडर में फोन सी-ग्रीन या फिर मिंट फिनिश रंग के विकल्प में देखा गया है। बता दें, इस तरह का कलर ऑप्शन OnePlus में आजतक नहीं दिया गया। इन सब के अलावा, वनप्लस 8 प्रो फोन में होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे वर्टिकल तरीके से सेट हैं और एक कैमरा उन तीन कैमरों के बगल में फिट किया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल को टॉप-सेंटर में सेट किया गया है। वहीं, वॉल्यूम रॉकर को बायें एज पर रखा गया है। पावर बटन को दायीं तरफ रखा गया है। फोन के निचले फ्रेम में दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इसमें 3.5 एमएम स्लॉट नहीं दिया है।

स्पेसिफिकेशन को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus 8 Pro में 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन दो विकल्प में आएगा, एक 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलेगा। वहीं, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल प्रतिरोधी होगा। रिपोर्ट आगे कहती है कि वनप्लस 8 प्रो में 4,510 एमएएच की बैटरी के साथ 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस बार कंपनी फोन में 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 3W का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है।

यह फोन वनप्लस 8 के साथ मध्य अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस 8 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और 4,300 एमएएच की बैटरी होने की खबर मिल चुकी है। इसके अलावा यह भी कहा गया था कि फोन में 6.55 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.