OnePlus 7T Pro के दाम में 6,000 रुपये की कटौती

OnePlus 7T Pro का दाम 53,999 रुपये से घटाकर 47,999 रुपये कर दिया गया है, यानी कटौती 6,000 रुपये की है। वनप्लस 7टी प्रो नई कीमत में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध भी है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 16:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro McLaren Edition के दाम में कोई बदलाव नहीं
  • OnePlus 7T भी बिक रहा है पुरानी कीमत पर
  • OnePlus 7T Pro वनप्लस की वेबसाइट के अमेज़न पर बिकता है
OnePlus ने हाल ही में भारतीय मार्केट में OnePlus 8 सीरीज़ को लॉन्च किया था। मार्केट में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैंडसेट क्रमशः OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro के अपग्रेड के तौर पर आए हैं। नए हैंडसेट को लॉन्च करने के साथ वनप्लस ने अपने वनप्लस 7टी प्रो हैंडसेट की कीमत में बड़ी कटौती है। कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन का दाम 53,999 रुपये से घटाकर 47,999 रुपये कर दिया गया है, यानी कटौती 6,000 रुपये की है। वनप्लस 7टी प्रो नई कीमत में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध भी है। लेकिन कंपनी ने वनप्लस 7टी के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 

OnePlus 7T Pro price in India

वनप्लस 7टी प्रो को अभी 47,999 रुपये की कीमत में आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन आधिकारिक रिटेल पार्टनर अमेज़न की वेबसाइट पर यह फोन अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसा लॉकडाउन के कारण हो सकता है। क्योंकि Amazon को इस दौरान सिर्फ खाद्य और चुनिंदा घरेलू उत्पाद ही बेचने की इजाज़त है। उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होते ही OnePlus 7T Pro की नई कीमत में उपलब्ध करा दिया जाएगा। वैसे, आप OnePlus की वेबसाइट से वनप्लस 7टी प्रो का ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलिवरी लॉकडाउन के दौरान शायद ही हो पाए।

OnePlus ने OnePlus 7T Pro McLaren Edition के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह अभी भी 58,999 रुपये में लिस्ट है। वनप्लस 7टी अभी 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यह दाम काफी लंबे समय से है।

हमने वनप्लस 7टी प्रो के दाम में कटौती को लेकर OnePlus को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement
 

OnePlus 7T Pro specifications

डुअल-सिम वनप्लस 7टी प्रो में 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है और मल्टीटास्किंग के लिए 8 जीबी रैम हैं।

फोटो और वीडियो के लिए OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, पनोरमा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है। बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 7T Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.