OnePlus 7T लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से है लैस

OnePlus 7T तीन रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वनप्लस 7टी में कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2019 21:07 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7टी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी या 256 जीबी
  • OnePlus 7T के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है
  • वनप्लस 7टी में पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है

OnePlus 7T की कीमत 37,999 रुपये से शुरू

OnePlus 7T को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस ब्रांड का नया स्मार्टफोन अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में बड़ी बैटरी, ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर कैमरे के साथ आता है। वनप्लस 7टी वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करता है। अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, वो भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। यह वाटरड्रॉप नॉच, 3,800 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है।
 

OnePlus 7T price in India, availability

भारत में वनप्लस 7टी की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सिल्वर और ग्लेसियर ब्लू रंग में मिलेगा। फोन की बिक्री 28 सितंबर से अमेज़न इंडिया, वनप्लस इंडिया डॉट कॉम और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में शुरू होगी।
 

OnePlus 7T specifications

डुअल-सिम वनप्लस 7टी में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस है। वनप्लस 7टी में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले इस फोन की पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। फोन में वनप्लस 7 वाला रीडिंग मोड और नाइट मोड फीचर भी दिया गया है। डिस्प्ले पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, एड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है।


OnePlus 7T camera

वनप्लस 7टी तीन रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.6 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है।
Advertisement
 

रियर कैमरे से यूज़र्स 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वाले 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि रियर कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, टाइम-लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर के साथ आता है।

OnePlus 7T में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। सेल्फी कैमरा एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, फेस रीटचिंग और टाइम-लैप्स जैसे फीचर के साथ आता है।
Advertisement

वनप्लस 7टी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी या 256 जीबी। वनप्लस के पुराने हैंडसेट की तरह इस फोन में भी कोई माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। वनप्लस 7टी में 3,800 एमएएच की बैटरी है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Advertisement

वनप्लस 7टी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, सेंसर कोर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.94x74.4x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.