OnePlus 7 में नहीं होगा कोई नॉच, स्लाइडर डिज़ाइन की है उम्मीद

OnePlus 7 हैंडसेट कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6T का अपग्रेड होगा। अगर कंपनी अपनी रणनीति पर बरकरार रहती है तो हम इस साल मई महीने में वनप्लस 7 को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 11:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus इस साल की पहली छमाही में दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • 5जी स्मार्टफोन लाएगी यह चीनी कंपनी
  • OnePlus 7 हैंडसेट कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6T का अपग्रेड
OnePlus 7 की पहली झलक मिल गई है। चीन से वनप्लस ब्रांड के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली है। चीनी कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को प्रोटेक्टिव कवर में दिखाया गया है, ताकि पहचान छिपी रहे। डिज़ाइन को भी छिपाने की कोशिश की गई है। देखा जाए तो यह फोन OnePlus 6T जैसा ही लग रहा है। प्रोटेक्टिव कवर से फोन का ज़्यादातर हिस्सा छिप गया है। तस्वीर से आप फोन के कुछ अहम पहलुओं का अनुमान लगा सकते हैं, जैसे फ्रंट कैमरे के लिए एक स्लाइडर बटन की। क्योंकि फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में कोई नॉच या छेद नज़र नहीं आ रहा है।

OnePlus 7 हैंडसेट कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6T का अपग्रेड होगा। अगर कंपनी अपनी रणनीति पर बरकरार रहती है तो हम इस साल मई महीने में वनप्लस 7 को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

लीक हुई तस्वीर को सबसे पहले CoolAPK द्वारा साझा किया गया था। लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। उससे पहले Slashleak ने इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक की है। लीक हुई तस्वीर में हमें फोन का ईयरपीस ग्रिल, अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन नज़र आ रहा है। ग्रिल के छेद बहुत हद तक वनप्लस 6टी वाले ही हैं। इस आधार पर इस फोन के वनप्लस 7 होने के दावों को बल मिलता है। प्रोटेक्टिव कवर में फ्रंट कैमरे और सेंसर के लिए दी गई जगह इशारा करती है कि यह फोन स्लाइडर तकनीक से लैस होगा। इससे पहले Oppo और Xiaomi जैसे ब्रांड ने अपने स्मार्टफोन में स्लाइडर तकनीक को इस्तेमाल किया था। Oppo Find X हैंडसेट मोटोराइज़्ड स्लाइडर और Xiaomi Mi Mix 3 मैकनिकल स्लाइडर के साथ आता है। दोनों ही फोन में आगे की तरफ ना के बराबर बेज़ल हैं। फ्रंट कैमरे के लिए इन फोन में स्लाइडर को इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसा प्रतीत होता है कि OnePlus भी अपने फोन में भी बिना बेज़ल वाला डिज़ाइन देना चाहती है।
 

जानकारी सामने आई है कि OnePlus इस साल की पहली छमाही में दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इनमें से एक 5जी स्मार्टफोन होगा। हाल ही में कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा किया था कि वनप्लस का पहला 5जी फोन कंपनी के ही 4जी फोन से 200-300 डॉलर (करीब 14,100-21,200 रुपये) महंगा होगा। बता दें कि कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है।
Advertisement

इस कंपनी ने Qualcomm Snapdragon Technology Summit 2018 ने दावा किया था कि वह दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लाएगी जो यूनाइटेड किंगडम में नेटवर्क ईई पर काम करेगा। पीट लाउ ने इस समिट में यह भी दावा किया कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती फोन में से एक होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.