OnePlus 7 Pro के बारे में मिली जानकारी, तीन रियर कैमरे और डुअल-एज डिस्प्ले से हो सकता है लैस

OnePlus 7 Pro: एक लीक से यह बात सामने आई है कि वनप्लस 7 (OnePlus 7) का एक और वेरिएंट भी होगा। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2019 16:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • वनप्लस 7 के हो सकते हैं तीन वेरिएंट
  • OnePlus 7 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

OnePlus 7 Pro के बारे में मिली जानकारी, तीन रियर कैमरे और डुअल-एज डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Photo Credit: Weibo

OnePlus के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक लीक से यह बात सामने आई है कि वनप्लस 7 (OnePlus 7) का एक और वेरिएंट भी होगा। वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो (Weibo) पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 7 Pro के डिजाइन की झलक के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने इस बात का संकेत दिया है कि इस बार OnePlus 7 के तीन वेरिएंट हो सकते हैं- वनप्लस 7 वनीला वेरिएंट (OnePlus 7 Vanilla), वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) और वनप्लस 7 प्रो 5जी (OnePlus 7 Pro 5G)।

वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि इस वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है। सबसे पहले बात वीबो लीक की। OnePlus 7 Pro की लीक हुई तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस10+ (Galaxy S10+) की तरह डुअल एज डिस्प्ले है।

फोन में नॉचलेस और होल-लेस डिस्प्ले है, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि वनप्लस 7 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। फोन के बैक पैनल की झलक फिलहाल नहीं मिली है। दूसरी तस्वीर OnePlus 7 Pro के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाती है।

‘About Phone' सेक्शन ने इस बात से पर्दा उठाया है कि फोन में 6.67 इंच का सुपर ऑप्टिक डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 256 जीबी की स्टोरेज, तीन रियर कैमरे- 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

OnePlus 7 Pro फोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) के साथ उतारा जा सकता है। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा कि OnePlus 7 के तीन वेरिएंट होंगे- वनप्लस 7, OnePlus 7 Pro, और वनप्लस 7 प्रो 5जी। वनप्लस 7 के तीन वेरिएंट के मॉडल नंबर GM1901, GM1903 और GM1905 है। वनप्लस 7 प्रो के मॉडल नंबर- GM1911, GM1913, GM1915, और GM1917 है और वनप्लस 7 प्रो 5जी का मॉडल नंबर GM1920 है।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह कि वीबो लीक में वनप्लस 7 प्रो का मॉडल नंबर GM1915 था। यही मॉडल ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है। संभवतः ऐसा पहली बार होगा जब वनप्लस अपने फ्लैगशिप फोन के कई वेरिएंट को उतार सकती है। इससे पहले OnePlus कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करती थी लेकिन अलग वेरिएंट को एक साथ नहीं उतारा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.