OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते हैं लॉन्च

OnePlus 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 14 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, आज से ठीक एक महीने बाद चीनी कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाएगी।

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 के कथित कवर रेंडर्स पहले लीक हो चुके हैं
  • OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं
  • वनप्लस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली
विज्ञापन
OnePlus 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 14 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, आज से ठीक एक महीने बाद चीनी कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाएगी। इसके साथ OnePlus 7 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। खबर है कि कंपनी ने इस बार वनप्लस फ्लैगशिप हैंडसेट के कई वेरिएंट लॉन्च करेगी। इन दिनों OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G के नाम को लेकर चर्चा गर्म है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल की मानें तो OnePlus 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 14 मई को उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस बार वनप्लस 7 के कई वेरिएंट लॉन्च होंगे। अग्रवाल ने पहले ही लीक हो चुके पोस्टर को साझा करते हुए इशारा दिया है कि कंपनी OnePlus 7 Pro को भी लॉन्च करेगी। पोस्टर से खुलासा हुआ है कि इस बार कंपनी ‘Go Beyond Speed' टैगलाइन को इस्तेमाल में लाएगी। फिलहाल, वनप्लस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पोस्टर कुछ दिन पहले ही चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हुआ था।

अग्रवाल ने पहले दावा किया था कि इस बार कंपनी वनप्लस 7 के स्टेंडर्ड वेरिएंट के साथ वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 प्रो 5जी को लॉन्च करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब कंपनी एक साथ अपने फोन के कई वेरिएंट को लॉन्च करेगी। अब तक OnePlus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रैम व स्टोरेज पर आधारित अलग-अलग वेरिएंट उतारे हैं।

OnePlus 7 के कथित कवर रेंडर्स लीक हुए हैं। यह वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हैंडसेट में बेहद ही पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे के कारण संभव हो पाएगा। ,वनप्लस 7 के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी उतारा जा सकता है। वनप्लस 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और बेजल-लेस डिस्प्ले हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus 7 में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है।

OnePlus 7 Pro की लीक हुई तस्वीर को देखने से पता चलता था कि फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस10+ (Galaxy S10+) की तरह डुअल एज डिस्प्ले है।
फोन में नॉचलेस और होल-लेस डिस्प्ले है, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि वनप्लस 7 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। फोन के बैक पैनल की झलक फिलहाल नहीं मिली है। दूसरी तस्वीर OnePlus 7 Pro के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाती है। ‘About Phone' सेक्शन ने इस बात से पर्दा उठाया है कि फोन में 6.67 इंच का सुपर ऑप्टिक डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, 256 जीबी की स्टोरेज, तीन रियर कैमरे- 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7 Pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »