OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरे व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का एक और सबूत!

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 7 के बारे में कुछ नहीं बताया है। इस बीच इंटरनेट पर हैंडसेट के प्रोटेक्टिव कवर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। लीक हुई तस्वीरों में ट्रिपल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है और यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे की ओर इशारा देता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 16:53 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है
  • OnePlus 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • OnePlus 7 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 7 के बारे में कुछ नहीं बताया है। इस बीच इंटरनेट पर हैंडसेट के प्रोटेक्टिव कवर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। लीक हुई तस्वीरों में ट्रिपल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है और यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे की ओर इशारा देता है। हाल ही में आए कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) ने भी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरे की मौज़ूदगी की ओर इशारा दिया था। इससे पहले वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने इशारों में बताया था कि कंपनी OnePlus 7 के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी। वनप्लस का यह हैंडसेट फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन वाला होगा, संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ।

OnePlus 7 के कथित केस रेंडर्स को GizmoChina द्वारा सार्वजनिक किया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के लिए कटआउट नज़र आ रहा है। इसके अलावा टॉप पर कुछ जगह खाली रखी गई है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे की ओर इशारा देता है। प्रोटेक्टिव केस के दोनों तरफ दो कटआउट हैं। माना जा रहा है कि बायीं तरफ दिया कटआउट वॉल्यूम रॉकर के लिए है। वहीं, दायीं तरफ संभवतः OnePlus के खास अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन के लिए कट आउट है।

GizmoChina ने कुछ और तस्वीरें लीक की हैं, जिनमें OnePlus 7 का रियल केस नज़र आ रहा है। ये केस प्लास्टिक बिल्ड वाले हैं, संभवतः पॉलीकार्बोनेट मेटेरियल से लैस हैं। हालांकि, दोनों ही स्थिति में कटआउट एक जैसे हैं।
 

बता दें कि अभी तक OnePlus 7 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में हम आपको इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6.5 इंच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।  OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने वीबो पर एक पोस्ट में लिखा था कि वनप्लस 7 के साथ कंपनी वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है। लाउ ने बीते महीने ही पुष्टि की थी कि नया फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ नहीं आएगा।
Advertisement

इस महीने ही कुछ लीक हुए रेंडर्स में OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरे की झलक मिली थी। रेंडर्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी नज़र आया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  2. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  4. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  5. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  6. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  7. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  8. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  9. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.