OnePlus 6T में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

साल का अंत करीब होने के साथ ही OnePlus 6T के बारे में कयासों और दावों का दौर तेज़ हो गया है। ताज़ा लीक से इस स्मार्टफोन के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 17:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T को अक्टूबर महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है
  • वनप्लस 6टी की कीमत 550 डॉलर (करीब 39,500 रुपये) होगी
  • OnePlus इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को स्क्रीन अनलॉक के नाम से बुलाएगी
साल का अंत करीब होने के साथ ही OnePlus 6T के बारे में कयासों और दावों का दौर तेज़ हो गया है। ताज़ा लीक से इस स्मार्टफोन के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है। मज़ेदार यह है कि खबर OnePlus ने खुद दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। OnePlus इस फीचर को स्क्रीन अनलॉक के नाम से बुलाएगी। नए फीचर से यह साफ है कि फोन में पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। सिक्योरिटी के लिए वनप्लस 6टी हैंडसेट स्क्रीन अनलॉक और फेस अनलॉक के साथ आएगा।

OnePlus ने CNET को पुष्टि की है कि OnePlus 6T हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वनप्लस 6टी के लॉकस्क्रीन में सेंसर के काम करने के तरीके का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है। वनप्लस ने एक ईमेल में लिखा, हम दिन में कई बार फोन को अनलॉक करते हैं और स्क्रीन अनलॉक इस एक्शन को पूरा करने के लिए स्टेप्स को कम करने का काम करता है। फेस अनलॉक के साथ इस फीचर की मदद से यूज़र आसानी से अपने फोन के डिस्प्ले को अनलॉक कर पाएंगे।" चर्चा तो यह भी है कि वनप्लस 6टी को 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हमने इस संबंध में वनप्लस से संपर्क किया है।
 

जैसा कि हमने बताया, OnePlus इस फीचर को स्क्रीन अनलॉक के नाम से बुला रही है। यह मार्केट में इस फीचर के साथ चुनिंदा फोन की सूची का हिस्सा बना जाएगा। Vivo V11, Vivo X20 Plus UD, Vivo X21, Vivo Nex और Huawei Porsche Design Mate RS हैंडसेट इस फीचर के साथ आते हैं।

OnePlus 6T को अक्टूबर महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 550 डॉलर (करीब 39,500 रुपये) होगी। हाल ही में लीक में एक तस्वीर से पता चला कि यह फोन वाटरड्रॉप नॉच, पतले बेज़ल और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। OnePlus 6T का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.