OnePlus 6T McLaren Edition आज होगा भारत में लॉन्च

OnePlus 6T McLaren Edition को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन क्या हैं और भारत में इसकी कीमत क्या हो सकती है, जानिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 10:11 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन कार्बन फाइबर पैटर्न के साथ आता है
  • OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • वार्प चार्ज 30 तकनीक से लैस है वनप्लस 6टी का यह स्पेशल एडिशन फोन

OnePlus 6T McLaren Edition आज होगा भारत में लॉन्च

OnePlus 6T McLaren Edition को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को मंगलवार यानी 11 दिसंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान आज भारत में OnePlus 6T McLaren Edition से पर्दा उठेगा। बता दें कि इवेंट की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। हैंडसेट की खासियतों की बात करें तो OnePlus 6T McLaren Edition 10 जीबी रैम और कंपनी की नई फास्ट चार्जिंग तकनीक वार्प चार्ज 30 से लैस है।
 

OnePlus 6T McLaren Edition की भारत में संभावित कीमत

यूनाइटेड किंगडम में वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन को 649 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 58,800 रुपये) में बेचा जाएगा। कंपनी के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मंहगे मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत 579 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 52,500 रुपये) से बहुत ज़्यादा है। OnePlus 6T McLaren Edition 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। याद करा दें कि, भारत में वनप्लस 6टी का टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। ऐसे में भारत में OnePlus 6T McLaren Edition की कीमत 50,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
 

OnePlus 6T McLaren Edition स्पेसिफिकेशन

10 जीबी रैम और वार्प चार्ज 30 तकनीक के अलावा OnePlus 6T McLaren Edition के बाकी स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल-सिम OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी रैम दिए गए हैं।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है। OnePlus 6T के इस स्पेशल एडिशन का फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

OnePlus 6T McLaren Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  7. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  9. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  10. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.