OnePlus 6T McLaren Edition दिखने में होगा कुछ ऐसा, स्पेसिफिकेशन भी लीक

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 12 दिसंबर को OnePlus 6T McLaren Edition स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। 12 दिसंबर को कंपनी मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

OnePlus 6T McLaren Edition दिखने में होगा कुछ ऐसा, स्पेसिफिकेशन भी लीक
ख़ास बातें
  • यह 10 जीबी रैम के साथ आने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पेज लाइव
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन मुंबई में होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 12 दिसंबर को OnePlus 6T McLaren Edition स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। 12 दिसंबर को कंपनी मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। लॉन्च से ठीक पहले इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सार्वजनिक हुई है। इससे फोन के डिज़ाइन का पता चला है, साथ में स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला OnePlus 6T McLaren Edition स्मार्टफोन 10 जीबी रैम, वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और मैकलेरन से प्रेरित डिज़ाइन के साथ आएगा। इस फोन के बैकपैनल पर मैकलेरन ब्रांड का लोगो भी मौज़ूद रहेगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन स्पीड ओरेंज वेरिएंट की कथित आधिकारिक रेंडर्स साझा की हैं। ग्राफिक्स से बनी इन तस्वीरों में OnePlus 6T टेक्सचर्ड केवलर स्टाइल बैकपैनल के साथ नज़र आ रहा है। ओरेंज कलर का बैंड फोन के फ्रेम का हिस्सा है जो इस फोन मैकलेरन की ब्रांडिंग से जोड़ता है। मैकलेरन का लोग फोन के बैकपैनल पर मौज़ूद है। इसके अलावा बाकी सारे फीचर वनप्लस 6टी वाले ही हैं, जैसे वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप।

लीक हुए मार्केटिंग कागजात से पता चला है कि यह 10 जीबी रैम के साथ आने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी होने का दावा है। इसमें “Warp Charge 30” टेक्नोलॉजी होने का दावा है जिससे मात्र 20 मिनट के चार्ज में पूरी दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी।

इस बीच अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पेज लाइव हो गया है। यूज़र चाहें तो अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर नोटिफाई मी बटन को टैप करके इस स्मार्टफोन के बारे में रियल टाइम अपडेट पा सकते हैं। 12 दिसंबर को होने वाले इवेंट में डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस इवेंट में आने वाले लोग एक्सपीरियंस ज़ोन में जाकर OnePlus 6T McLaren Edition से रूबरू हो सकते हैं। 'Salute to Speed' इवेंट मुंबई में आयोजित हो रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »