OnePlus 6 को ऑक्सीजन ओएस 9.0.3 अपडेट मिलना शुरू

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने OnePlus 6 स्मार्टफोन के लिए ऑक्सीजन ओएस 9.0.3 अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 को मिला OxygenOS 9.0.3 अपडेट
  • OnePlus 6T में मौजूद है नाइटस्केप मोड
  • अपडेट को बैच बनाकर किया जा रहा है रोल आउट

OnePlus 6 को ऑक्सीजन ओएस 9.0.3 अपडेट मिलना शुरू

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने OnePlus 6 स्मार्टफोन के लिए ऑक्सीजन ओएस 9.0.3 अपडेट को जारी कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। कंपनी द्वारा जारी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट फोन में प्री-इंस्टॉल फीचर्स को इंप्रूव करेगा। OxygenOS 9.0.3 अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है।

OnePlus द्वारा फोरम पर पोस्ट किए आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, OnePlus 6 के लिए जारी ऑक्सीजन 9.0.3 अपडेट कई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी अनुभव को बढ़ाने के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ स्टेबिलिटी को इंप्रूव किया गया है। नए सिक्योरिटी पैच के अलावा नाइटस्केप मोड को भी इंप्रूव किया गया है। याद करा दें कि, यह फीचर कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T में पहले से ही प्री-इंस्टॉल था लेकिन OnePlus 6 यूजर्स के लिए फीचर को नवंबर में जारी किया गया था।
Advertisement
 

इस फीचर की मदद से लो-लाइट इमेज क्वालिटी बेहतर होती है। लेटेस्ट अपडेट के साथ वनप्लस 6 की स्लो-मोशन परफॉर्मेंस को इंप्रूव और इमेज प्रोसेसिंग को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसी के साथ ब्लूटूथ हेडफोन के लिए ऑडियो ट्यूनर को भी फोन में जोड़ा गया है। ऑक्सीजन ओएस अपडेट के साथ कई बग को फिक्स किया गया है और कई चीजों को पहले की तुलना में बेहतर बनाया गया है।


वनप्लस ने फोरम पोस्ट पर इस बात को कंफर्म किया है कि OnePlus 6 के लिए जारी ऑक्सीजन ओएस 9.0.3 अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > System > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। वनप्लस 6 यूजर्स को सलाह दी जाती है कि फोन को अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रख लें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6 specifications, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.