OnePlus 6 की भारत में आज पहली सेल, यहां से खरीदें

OnePlus फैंस के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। आज से OnePlus के लोकप्रिय और नए हैंडसेट OnePlus 6 की सेल शुरू हो रही है...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 22 मई 2018 10:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus फैंस के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा
  • आज से OnePlus के लोकप्रिय OnePlus 6 की ओपन सेल
  • 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 है

OnePlus 6 की भारत में आज पहली सेल

OnePlus फैंस के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। आज से OnePlus के लोकप्रिय और नए हैंडसेट OnePlus 6 की सेल शुरू हो रही है। अमेज़न इंडिया की तरफ से OnePlus 6 की आज ओपन सेल है। बता दें कि सेल सोमवार को ही शुरू हो गई थी लेकिन सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए। अमेज़न के अलावा यूज़र इसे क्रोमा के ऑफलाइन रिटेल आउटलेट, वनप्लस.इन और  OnePlus के पॉप-अप स्टोर से करीद पाएंगे। साथ ही बेंगलुरु में OnePlus 6 एक्सपीरिएंस स्टोर में उपलब्ध रहेगा। ध्यान रहे, OnePlus 6 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिरर ब्लैक फिनिश में मिलेगा। वहीं, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में खरीदा जा सकेगा।
 

OnePlus 6 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

भारतीय मार्केट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा। आम यूज़र के लिए ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी। कंपनी ने इस सेल के लिए एसबीआई बैंक के साथ साझेदारी की है।

जानें, OnePlus 5T से कितना अलग और बेहतर है OnePlus 6? 
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।
Advertisement

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus India, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.