• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 6 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होने की उम्मीद

वनप्लस 6 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होने की उम्मीद

वनप्लस 6 लॉन्च होने को लेकर अफवाह तेज़ है। कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है। पिछली लीक में भी हैंडसेट के कुछ फीचर का अंदाज़ा लगाया गया था।

वनप्लस 6 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होने की उम्मीद

वनप्लस 5टी (File)

ख़ास बातें
  • वनप्लस जल्द बाज़ार में नए स्मार्टफोन के साथ दस्तक देगी
  • जून में हैंडसेट का नया अवतार आना बाकी
  • वनप्लस 6 के लॉन्च होने की चर्चा तेज़, लीक हुई जानकारियां
विज्ञापन
वनप्लस जल्द बाज़ार में नए स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकती है। हमने साल 2017 के बीच में वनप्लस 5टी का अपग्रेड देखा। इस साल जून में इस हैंडसेट का नया अवतार देखने को मिल सकता है। दरअसल, वनप्लस 6 लॉन्च होने को लेकर अफवाह तेज़ है। कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है। पिछली लीक में भी हैंडसेट के कुछ फीचर का अंदाज़ा लगाया गया था, जिसमें बेंचमार्क स्कोर के स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। फोन इसी साल जून में दस्तक दे सकता है।

एंड्रॉयड सेंट्रल ने दावा किया है कि वनप्लस 6 में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जाएगा। साथ ही कुछ अत्याधुनिक स्पेसिफिकेशन से भी हैंडसेट लैस होगा। इसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशन फोन में मौज़ूद स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। इसके अलावा स्क्रीनशॉट में बड़ा स्टेटस बार देखा गया है, जो नॉच की पुष्टि करता है। साथ ही वनप्लस 6 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होने की संभावना है। यानी वनप्लस 5टी के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से यह बड़ा होगा। आस्पेक्ट रेशियो को बढ़ाना इशारा देता है कि नॉच द्वारा घेरी गई जगह से यूज़र को कोई दिक्कत ना हो।

 

oneplus

लीक हुई तस्वीरें कहती हैं, वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। प्रोसेसर को लेकर हैरानी इसलिए भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कंपनी के सीईो पेटे लाऊ ने जनवरी में ही इसके बारे में जानकारी दे दी थी। पिछली लीक में फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की बात सामने आई थी। हैंडसेट संभवत: एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा और इसमें वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की चर्चा तेज़ है।

ध्यान रहे, लाऊ कह चुके हैं कि नया हैंडसेट साल 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा। यानी फोन के जून के मध्य में लॉन्च होने की संभावना है। सटीक स्पेसिफिकेशन के लिए आपको फोन के लॉन्च होने तक का इंतज़ार करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »