OnePlus 6 के कैमरे का 'दम' इन तस्वीरों में दिखा

OnePlus 6 स्मार्टफोन 16 मई को लंदन में लॉन्च होगा। लॉन्च से ठीक पहले फोन के आधे से ज्यादा स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक हो चुके हैं...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 मई 2018 16:56 IST

OnePlus 6

OnePlus 6 स्मार्टफोन 16 मई को लंदन में लॉन्च होगा। लॉन्च से ठीक पहले फोन के आधे से ज्यादा स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक हो चुके हैं। अब ख़ुद OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने OnePlus 6 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें साझा की हैं। इससे OnePlus 6 की तस्वीरों की क्वालिटी का सटीक अंदाज़ा लग गया है। ये तस्वीरें, OnePlus 6 के कैमरे का पहला सैंपल हैं। OnePlus 6 के डुअल कैमरा सेटअप व एआई फीचर से लैस होकर आने की चर्चा है।

लाऊ ने OnePlus 6 के कैमरा सैंपल को चीनी सोशल साइट वीबो पर साझा किया है। इन 4 तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन में कैसी कैमरा तकनीक इस्तेमाल हुई है। रात की रोशनी में ली गई तस्वीर थोड़ी नॉयज़ी है। बाकी तस्वीरें विविध रंग वालीं, बेहतर डेप्थ से लैस हैं। कुल मिलाकर कैमरे की गुणवत्ता OnePlus 6 के पक्ष में जाती है।
 


कैमरे को लेकर पिछली अफवाहों में कहा गया था कि OnePlus 6 के रियर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह 20+16 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट कैमरा OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल होगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का बेहतर अनुभव देने की कोशिश होगी। OnePlus ने हाल में  iPhone X, Samsung Galaxy S9 और Google Pixel 2 से कैमरे की तुलना की थी, जिससे माना जा रहा है कि  OnePlus कैमरे के मामले में कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है।
 


पिछली एक लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.