OnePlus 5T की तस्वीर लीक, पोर्ट्रेट मोड का टीज़र ज़ारी

वनप्लस द्वारा इस साल अपने बहुचर्चित स्मार्टफोन वनप्लस 5टी को लॉन्च करने की ख़बरें हैं। माना जा रहा है कि नया हैंडसेट वनप्लस 5 का मिड-साइकिल अपग्रेड होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के बारे में सोशल मीडिया पर टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, एक लीक तस्वीर से OnePlus 5T की पहली झलक शायद मिल गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 13:11 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी की तस्वीरें लीक हुईं हैं
  • इस तस्वीर से हैंडसेट के फ्रंट पैनल का खुलासा होता है
  • कार्ल पेई ने वनप्लस 5टी की एक पोर्ट्रेट तस्वीर साझा की है
वनप्लस द्वारा इस साल अपने बहुचर्चित स्मार्टफोन वनप्लस 5टी को लॉन्च करने की ख़बरें हैं। माना जा रहा है कि नया हैंडसेट वनप्लस 5 का मिड-साइकिल अपग्रेड होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के बारे में सोशल मीडिया पर टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, एक लीक तस्वीर से OnePlus 5T की पहली झलक शायद मिल गई है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक तस्वीर साझा कर दावा किया है कि इसमें आने वाले वनप्लस 5टी के फ्रंट पैनल का ऊपरी हिस्सा देखा जा सका है। ब्लास ने हैंडसेट की तस्वीर वाले एक ट्वीट में कहा, ''वनप्लस 5टी के फ्रंट का ऊपरी हिस्सा।'' कहा रहा है कि वनप्लस 5टी चीनी कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो बेज़ल-लेस स्क्रीन के साथ आएगा। इसके अलावा चीन में हैंडसेट के प्री-ऑर्डर शुरू होने की भी ख़बरें हैं।

स्मार्टफोन में एक 6 इंच स्क्रीन होगा जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इसके अलावा, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिससे आने वाले वनप्लस 5टी में पोर्ट्रेट मोड होने का खुलासा होता है। साझा की गई इस तस्वीर से पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन के लॉन्च में बहुत ज़्यादा समय बाकी नहीं बचा है।

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
पिछले हफ्ते एक लीक रिटेल लिस्टिंग में वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन का दावा किया गया। रिटेलर द्वारा लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6 इंच क्वाड एचडी स्क्रीन और 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे की बात कें तो, हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिये जा सकते हैं। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बता दें कि वनप्लस 5 में भी यही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, हालांकि इसमें बड़ी 3450 एमएएच बैटरी, बड़ा 6 इंच डिस्प्ले और 1080x2160 पिक्स्ल्स वाला एक फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन होगा। नए डिवाइस की मोटाई भी वनप्लस 5 से ज़्यादा है और इसका वज़न 164 ग्राम है। फोन की मोटाई 7.25 मिलीमीटर होगी लेकिन फोन 157x75.4 मिलीमीटर के साथ ज़्यादा चौंड़ा और लंबा होगा। हैंडसेट में ग्लोबल 4जी एलटीई बैंड और 34 नेटवर्क बैंड के लिए सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

कथित वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को हाल ही में अंतुतू बेंचमार्किंग वेबसाइट पर OnePlus A5010 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से फोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T, OnePlus 5T specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.