OnePlus 5T की तस्वीरें लीक, रियर पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

आने वाले वनप्लस 5टी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब, कथित वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं जिनसे पता चलता है कि फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 17:28 IST
आने वाले वनप्लस 5टी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब, कथित वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं जिनसे पता चलता है कि फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

वनप्लस 5टी की लीक तस्वीरों को चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर साझा किया गया है। और इनसे पता चलता है कि फोन का डिज़ाइन अपग्रेड हुआ है। लीक तस्वीरों में वनप्लस 5टी के पतले बेज़ल पर ख़ास जोर दिया गया है। और इनमें हैंडसेट के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाला कथित हैंडसेट देखने में ओप्पो आर11एस जैसा है। बता दें कि आर11एस को जल्द चीन में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
 

वनप्लस और ओप्पो दोनों ही कंपनियां BBK Electronics के स्वामित्व वाली हैं। इससे दोनों स्मार्टफोन के डिज़ाइन का एक जैसा होने का पता चलता है। ख़ास बात है कि दोनों कंपनियां एक जैसा डिज़ाइन इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन इनका मार्केट अलग-अलग है। वनप्लस 5को इसी साल ओप्पो आर11 जैसे डिज़ाइन के साथ पेश किया गया था।

वनप्लस 5टी की बात करें तो, जून में इस साल वनप्लस 5 लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि शेंजेन की इस कंपनी ने नए हैंडसेट के बारे में किसी जानकारी की घोषणा नहीं की, लेकिन स्मार्टफोन के निकट भविष्य में लॉन्च होने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा एक इनवाइट भी देखा गया है जिसमें वनप्लस 5टी को चीन में होने वाले एक इेंट में 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी लेकिन वनप्लस ने इन ख़बरों का खंडन कर दिया।
Advertisement

हाल ही में आईं कुछ ताजा रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो, वनप्लस 5टी में एक 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इन अपग्रेड के साथ वनप्लस भी उस लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिसमें पहले से ऐप्पल, हुवावे, एलजी, सैमसंग और शाओमी जैसे प्रतिभागी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5T, Android Hub, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.