OnePlus 5T लावा रेड एडिशन भारत में लॉन्च, पहली सेल 20 जनवरी को

कई टीज़र और खुलासे के बाद, वनप्लस ने आख़िरकार भारत में अपने वनप्लस 5टी का नया वेरएंट लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 5टी के नए लावा रेड एडिशन को कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 जनवरी 2018 12:13 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी लावा रेड एडिशन वनप्लस स्टोर पर लिस्ट हो चुका है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • स्मार्टफोन की बिक्री 20 जनवरी से शुरू होगी
कई टीज़र और खुलासे के बाद, वनप्लस ने आख़िरकार भारत में अपने वनप्लस 5टी का नया वेरएंट लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 5टी के नए लावा रेड एडिशन को कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले वनप्लस 5टी लावा रेड वेरिएंट चीन में लॉन्च हो चुका है। वनप्लस ने स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है। इससे पहले कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन के मिडनाइट ब्लैक और स्टार वार्स एडिशन भारत में लॉन्च कर चुकी है।

वनप्लस 5टी लावा रेड एडिशन को वनप्लस स्टोर पर 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, नया लावा रेड एडिशन 20 जनवरी को उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के लिए 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे ओपन सेल होगी। OnePlus 5T Lava Red Edition के लिए गुरुवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया पर नोटिफिकेशन पाने के लिए नोटिफाई मी का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद ईमेल के ज़रिए अपडेट मिलेगा। लावा रेड वनप्लस 5टी एक चमकदार लाल रंग के रियर पैनल के साथ आता है, जबकि इसमें आगे की तरफ़ काले रंग के बेज़ल हैं। इसके अलावा, नए लावा रेड वेरिएंट में सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल मिडनाइट ब्लैक कलर वाले ही हैं।
 
 

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।


अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  4. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  5. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  6. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  7. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  8. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.