OnePlus 5T की नई तस्वीर आई सामने

पिछले की दिनों से लगातार आ रहीं लीक की ख़बरों के बाद, चर्चित वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की अब एक कथित तस्वीर के जरिए पहली झलक सामने आई है। इस तस्वीर में कथित वनप्लस 5टी को हाथ में लिए दिखाया गया है। वनप्लस के कार्यकारी ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • चर्चित OnePlus 5T स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर लीक हुई है
  • फोन के फ्रंट में जाने-पहचाने होम बटन का ना होना भी ध्यान ख़ीचता है
  • 2015 में वनप्लस 2 के लॉन्च से ही यह होम बटन वनप्लस सीरीज़ का हिस्सा है
पिछले की दिनों से लगातार आ रहीं लीक की ख़बरों के बाद, चर्चित OnePlus 5T स्मार्टफोन की अब एक कथित तस्वीर के जरिए पहली झलक सामने आई है। इस तस्वीर में कथित वनप्लस 5टी को हाथ में लिए दिखाया गया है। वनप्लस के कार्यकारी ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है कि इन तस्वीरों को आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से ही लिया गया है। लेटेस्ट जानकारी में पता चले स्पेसिफिकेशन भी इससे पहले चीन में दिखी एक प्री-ऑर्डर लिस्टिंग के समान ही हैं।

नई लीक की बात करें तो, हाथ में दिख रही एक तस्वीर में वनप्लस 5टी के अगले हिस्से को देखा जा सकता है। वीबो पर साझा की गई इस तस्वीर से नए वनप्लस स्मार्टफोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने का पता चलता है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन के फ्रंट में जाने-पहचाने होम बटन का ना होना भी ध्यान ख़ीचता है। 2015 में वनप्लस 2 के लॉन्च के समय से ही यह होम बटन वनप्लस सीरीज़ का हिस्सा रहा है।
 

वीबो पर उपलब्ध एक दूसरी तस्वीर में वनप्लस 5टी के रियर को पूरी तरह से देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हाल ही में आए एक टीज़र से भी यह खुलासा हुआ था।

इन तस्वीरों के अलावा, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने बुधवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जो वनप्लस 5टी से ख़ीची गई लगती है। पेई ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "Cool photo, must have come from a great camera, (अच्छी तस्वीर है, जरूर किसी शानदार कैमरे से ली गई है)"। इस मोनोक्रोम तस्वीर को कम रोशनी वाली परिस्थितियों में लिया गया है जिससे आने वाले वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की क्षमता को दर्शाया गया है।
Advertisement

सीईओ पीट लाउ ने भी अपने ट्विटर पर एक रंगीन तस्वीर पोस्ट की। ट्वीट में लिखा, "Impressive photo. Must be a great camera,"
Advertisement

ख़बरों की मानें तो वनप्लस 5टी में एक अपग्रेडेड डुअल कैमरा सेटअप होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस) के साथ आएगा। और इसमें वनप्लस 5 की तुलना में इमेज सेंसर का एक बड़ा सेट होगा। फोन में एक बड़ा 6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले और एंड्रॉयड ओरियो दिए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.