वनप्लस 5टी के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5टी के साथ कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह 8 मार्च से 14 मार्च तक के लिए है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2018 17:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5T के 6 जीबी रैम वेरिएंट की प्रभावी कीमत 31,499 रुपये
  • 8 जीबी रैम वेरिएंट 36,499 रुपये में आपको हो जाएगा
  • कंपनी बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी दे रही है

वनप्लस 5टी

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5टी के साथ कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह 8 मार्च से 14 मार्च तक के लिए है। वनप्लस 5टी का पहला ऑफर कैशबैक वाला है। इच्छुक वनप्लस के इस फोन के दोनों वेरिएंट पर 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं। कैशबैक के बाद OnePlus 5T के 6 जीबी रैम वेरिएंट की प्रभावी कीमत 31,499 रुपये हो जाएगी। वहीं, 8 जीबी रैम वेरिएंट 36,499 रुपये में आपको हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी दे रही ैह।

कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को आइसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प सिर्फ 3 महीने के किश्त में है। कैशबैक ऑफर वनप्लस की अपनी वेबसाइट और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में भी है।


वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।
Advertisement

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 5T Cashback, OnePlus 5T Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.