OnePlus 5 के नए कथित टीज़र से कैमरा डिज़ाइन का चला पता

वनप्लस 5 को लेकर कंपनी ने भी अब तक कई टीज़र जारी कर खुलासे किए हैं। लॉन्च से पहले कंपनी वनप्लस5 को लगातार सुर्खियों में बनाए रखना चाहती है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि यह अब तक का 'सबसे पतला फ्लैगशिप' फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी इस साल आने वाले OnePlus 5 के प्रोसेसर, नाम और संभावित वेरिएंट को लेकर टीज़र के जरिए खुलासा हो चुका है। अब एक नए कथित टीज़र से वनप्लस 5 के कैमरा डिज़ाइन के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जून 2017 14:09 IST
वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। वनप्लस 5 को लेकर कंपनी ने भी अब तक कई टीज़र जारी कर खुलासे किए हैं। लॉन्च से पहले कंपनी वनप्लस5 को लगातार सुर्खियों में बनाए रखना चाहती है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि यह अब तक का 'सबसे पतला फ्लैगशिप' फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी इस साल आने वाले OnePlus 5 के प्रोसेसर, नाम और संभावित वेरिएंट को लेकर टीज़र के जरिए खुलासा हो चुका है। अब एक नए कथित टीज़र से OnePlus 5 के कैमरा डिज़ाइन के बारे में पता चला है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर वनप्लस 5 के कथित टीज़र को स्लैशलीक्स ने पोस्ट किया गया है। इस टीज़र में OnePlus 5 का रियर कवर देखा जा सकता है। पहले लीक हो चुकीं तस्वीरों से अलग, नई तस्वीर में रियर पर दिख रहा डुअल कैमरा सेटअप हॉरिज़ॉन्टल डिज़ाइन वाला है। इससके अलावा कैमरा मॉड्यूल रियर पर बीच में ना होकर, ऊपर की तरफ़ दांयें कोने में ऊपरी एंटीना लाइन के बिल्कुल नीचे दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट के रियर पर नीचे की तरफ़ भी एंटीना लाइन हैं। फ्लैश को कैमरे के बराबर में देखा जा सकता है। और वनप्लस का लोगो हैंडसेट के रियर कवर पर नीचे की तरफ़ दिया गया है।
Advertisement

इससे पहले, वनप्लस 5 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। इन तस्वीरों में वनप्लस 5 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें ब्लैक और व्हाइट हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि डुअल कैमरे का एक लेंस मोनोक्रोम में शूट करेगा। इस फ़ीचर के जरिए फोन से ज़्यादा शार्प और स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकेंगी।

इससे पहले एक लीक पोस्टर से भी पता चला था कि OnePlus 5 स्मार्टफोन 15 जून को लॉन्च होगा। वनप्लस 5 की लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन के एक पैटर्नयुक्त रियर के साथ आने का पता चला है।
Advertisement

प्रोसेसर के अलावा, OnePlus 5 में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वनप्पलस 5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। वनप्लस 3टी के अपग्रेडेड वेरिएंट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.