OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट जारी

OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट को जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 14:55 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है OnePlus 5
  • OnePlus 5 को पिछले महीने मिला था हाइड्रोजन ओएस 9.0 अपडेट
  • अपडेट नए डीएनडी मोड और कई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है

OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट जारी

OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए क्रमश: एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ऑक्सीजन ओपन बीटा 22 और एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ऑक्सीजन ओपन बीटा 20 को जारी कर दिया गया है। याद करा दें कि, पिछले महीने वनप्लस ने चीन में वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी यूजर्स के लिए Android 9 Pie आधारित हाइड्रोजन ओएस 9.0 पब्लिक बीटा अपडेट को जारी किया था। चेंजलॉग को देखने से पता चलता है कि नया बीटा अपडेट नए यूआई, नेविगेशन जेस्चर, नए डीएनडी मोड और अन्य फीचर्स के साथ आ रहा है।

याद करा दें कि, OnePlus 6 और OnePlus 6T स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं। OnePlus ने फोरम पेज पर घोषणा करते हुए बताया कि वनप्लस 5 के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित ऑक्सीजनओएस ओपन बीटा 22 और OnePlus 5T के लिए एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ऑक्सीजन ओपन बीटा 20 को जारी किया गया है। बता दें कि वनप्लस एंड्रॉयड पी बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है।
Advertisement

यह बीटा अपडेट है तो हो सकता है इसमें कई बग भी हो। अगर आप एंड्रॉयड पाई आधारित ऑक्सीजनओएस ओपन बीटा अपडेट को ट्राई करने का विचार कर रहे हैं तो इन निर्देशों को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ लें। OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिले बीटा अपडेट के साथ कंपनी ने वेदर ऐप, इंप्रूव सर्च फंक्शन और कई बग को फिक्स किया है। पैरेलल ऐप्स में टेलीग्राम, डिस्कोर्ड, आईएमओ, उबर और ओला सपोर्ट को भी जोड़ा गया है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि स्पीड डायल, इमरजेंसी रेस्क्यू, कॉलिंग इंटरफेस आदि के लिए अपडेट नए डू नॉट डिस्टर्ब मोड और यूआई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। ओपन बीटा के बाद उम्मीद है कि OnePlus जल्द स्टेबल अपडेट को भी OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए जारी करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 5, OnePlus 5T, Android Pie, Oxygen OS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.