OnePlus 3T पर मिलेगी 4,000 रुपये की छूट, जानें ऑफर

अगर आप वनप्लस 3टी स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो कुछ दिन और इंतज़ार कर लीजिए। दरअसल, कंपनी ने भारत में बिजनेस के 1,000 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर OnePlus ने स्पेशल प्रमोशन इवेंट ‘OnePlus 1,000 Days’ का आयोजन किया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 सितंबर 2017 14:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने स्पेशल प्रमोशन इवेंट ‘OnePlus 1,000 Days’ का आयोजन किया
  • OnePlus 3T को 25,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • प्रमोशनल ऑफर 5 सितंबर 2017 से शुरू होगा
अगर आप वनप्लस 3टी स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो कुछ दिन और इंतज़ार कर लीजिए। दरअसल, कंपनी ने भारत में बिजनेस के 1,000 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर OnePlus ने स्पेशल प्रमोशन इवेंट ‘OnePlus 1,000 Days’ का आयोजन किया है। इस सेल के दौरान कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस सस्ते में उपलब्ध होंगे। OnePlus 3T को 25,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि इसकी आम कीमत 29,999 रुपये है। प्रमोशनल ऑफर 5 सितंबर 2017 से शुरू होगा और 7 सितंबर 2017 तक चलेगा।

तीन दिन के प्रमोशनल ऑफर के दौरान यूज़र एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक वनप्लस 3टी और वनप्लस 5 के साथ एक्सचेंज ऑफर में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। इसके अलावा ग्राहक बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।

OnePlus 3T में एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3T, OnePlus 3T Sale, OnePlus 3T Discount
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.