वनप्लस 3टी का ब्लैक कोलेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें क्या है खास

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 11:28 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 479 यूरो ( करीब 33,500 रुपये) होगी
  • के लिए सिर्फ 250 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे
  • लिमिटेड एडिशन फोन को फ्रांसीसी कंपनी कोलेट के साथ मिलकर बनाया गया है
वनप्लस ने बुधवार को अपने लोकप्रिय वनप्लस 3टी का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट पेश किया। यह लिमिटेड एडिशन वेरिएंट काले रंग का है और फोन के पिछले हिस्से पर फ्रांस की कंपनी कोलेट का लोगो भी होगा। वनप्लस 3टी (128 जीबी) के इस लिमिटेड एडिशन फोन की बिक्री अगले मंगलवार से पेरिस स्थित कोलेट स्टोर में शुरू होगी। इसकी कीमत 479 यूरो ( करीब 33,500 रुपये) होगी और सेल के लिए सिर्फ 250 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले कयास लगाए गए थे कि कंपनी वनप्लस 3टी का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी।

वनप्लस 3टी के लिमिटेड कोलेट एडिशन को फ्रांसीसी कंपनी कोलेट की 20वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया गया है। इस मौके पर वनप्लस पेरिस स्थित कोलेट स्टोर में पॉप-अप शो होस्ट करेगी।
Advertisement

इसके अलावा वनप्लस ने घोषणा की है कि जो भी ग्राहक मंगलवार को वनप्लस 3टी के लिमिटेड एडिशन को खरीदने में कामयाब होंगे, उन्हें वनप्लस बुलेट्स वी2 ईयरफोन मुफ्त में दिया जाएगा।

वनप्लस 3टी के लिमिटेड कोलेट एडिशन को पेश करते हुए कंपनी के संस्थापक और सीईओ पीट लाउ ने कहा, "हम कोलेट के साथ साझेदारी में वनप्लस 3टी के लिमिटेड एडिशन हैंडसेट को पेश कर रहे हैं। हमारी कोशिश बेहतरीन डिज़ाइन के साथ हर ज़रूरतों पर ध्यान रखने की होती है। हमारी मित्र कंपनी कोलेट खूबसूरती और पसंद को बाकियों से बेहतर समझती है। इसलिए हम अपने फ्लैगशिप फोन के इस लिमिटेड एडिशन डिवाइस के लिए पार्टनरशिप करके बेहद ही खुश हैं।"
Advertisement

वहीं, कोलेट के सह-संस्थापक सारा एंडलमैन ने कहा, "कोलेट की 20वीं सालगिरह पर हम वनप्लस 3टी के स्पेशल एडिशन के लिए वनप्लस के साथ साझेदारी करके गर्व महसूस कर रहे हैं। वनप्लस 3टी कोलेट एडिशन एक बेहतरीन फोन है और उम्मीद है कि इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा।"
Advertisement

बता दें कि वनप्लस 3टी अभी गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर में मिलता है। वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.