वनप्लस 3टी के 128 जीबी वेरिएंट की बिक्री आज होगी

वनप्लस 3टी के 128 जीबी वेरिएंट की बिक्री आज होगी
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी का 128 जीबी वेरिएंट आज बिकेगा
  • 128 जीबी वरेिएंट की कीमत 34,999 रुपये है
  • वनप्लस 3टी 64 और 128 जीबी वेरिएंट में आता है
विज्ञापन
वनप्लस न आखिरकार वनप्लस 3टी के 128 जीबी वेरिएंट का  स्टॉक इकट्ठा कर लिया है। और अब कंपनी ने भारत में इस वेरिएंट में उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज वाले वनप्लस 3टी गनमेंटल कलर वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन की सेल में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इसके बाद कंपनी 25 फरवरी को एक ओपन सेल का आयोजन करेगी।

वनप्लस 3टी 128 जीबी गनमेंटल वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वनप्लस शुक्रवार को सुबह 10 बजे अमेज़न प्राइम ओनली सेल का आयोजन कर रही है। वनप्लस 3टी की सेल शनिवार को रात 10 बजे खत्म हो जाएगी। और इसके बाद अगले हफ्ते से यह फोन ओपन सेल के जरिए बेचा जाएगा। 25 फरवरी को अमेज़न के सभी ग्राहकों के लिए यह फोन ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 3टी भारत में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न पर ही मिलता है। इस फोन को 64 और 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी तक इस फोन का सिरफ 64 जीबी वेरिएंट ही खरीदने के लिए उपलब्ध था।

याद दिला दें कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय वनप्लस 3 का अपग्रेड है। इसे पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भीहै। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »