वनप्लस 3 के नए वेरिएंट में हो सकता है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2016 10:13 IST
ख़ास बातें
  • नए वनप्लस 3 वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है
  • इसमें एमोलेड डिस्प्ले की जगह एलसीडी पैनल दिया जा सकता है
  • वनप्लस 3 को भारत में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
वनप्लस जल्द ही एक नए वेरिएंट के चलते वनप्लस 3 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर सकती है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक वनप्लस 3 के नए वेरिएंट को वनप्लस 3एस या वनप्लस 3 प्लस नाम दिया जा सकता है। खबर है कि चीनी कंपनी वनप्लस 3 के एक नए वेरिएंट पर काम कर रही है जिसमें स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। मौज़ूदा वनप्लस 3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।

इसके अलावा वनप्लस 3 के नए वेरिएंट में डिस्प्ले को लेकर भी बड़ा बदलाव होने की खबर है। सूत्रों के हवाले से गिज़्मोचाइना की खबर के अनुसार, नए वेरिएंट में एमोलेड डिस्प्ले की जगह एलसीडी पैनल दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि नए वेरिएंट में एलसीडी डिस्प्ले आने की वजह एमोलेड डिस्प्ले की सप्लाई में कमी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नए वेरिएंट को वनप्लस 3एस या वनप्लस 3 प्लस नाम दिया जा सकता है।


गौर करने वाली बात है कि वनप्लस इंडिया के ट्विटर हैंडल पर एक संभावित लॉन्च के बारे में जानकारी दी जा रही है। वनप्लस इंडिया द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में लिखा है, ''आपको वनप्लस के बारे में क्या लगता है? इस बारे में जल्द ही सारे खुलासे होंगे।'' इसके अलावा ट्विटर यूज़र के पास नए स्मार्टफोन का कलर वेरिएंट, नए प्रोडक्ट लॉन्च, नए शॉपिंग एक्सपीरिएंस और नए सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस को चुनने का विकल्प भी है। हमें उम्मीद है कि वनप्लस इन सभी लिस्ट किए गए विकल्पों की तैयारी में है और जल्द ही नए कलर औरर अपडेटेड सॉ़फ्टवेयर व खरीदने के नए विकल्प का खुलासा कर सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी वनप्लस 3 के ही नए वेरिएंट को लॉन्च करेगी। लेकिन इस बारे में हमें जल्द ही नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने हाल ही में वनप्लस 3 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलने के संकेत दिए थे। बता दें कि वनप्लस 3 को भारत में 27,999 रुपये की कीमत के साथ जून में लॉन्च किया गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3s, OnePlus 3 Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.