वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 15 जून को चीन में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2016 09:58 IST
लगता है वनप्लस ने अपने आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इनवाइट के रूप में सोशल नोटवर्किंग साइट वीबो को चुना है। कंपनी द्वारा जारी किए गए स्मार्टफोन के टीजर से पता चलता है कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन 15 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस 3 स्मार्टफोन ग्लोबली 14 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी वीआर के जरिए इवेंट देखने के लिए कम से कम रुपये में 30,000 लूप वीआर हेडसेट उपलब्ध कराएगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले भारतीय यूजर 3 जून से 7 जून के बीच एक रुपये में इन वीआर हेडसेट को खरीद सकते हैं। अभी तक इन हेडसेट की यूनिट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

वनप्लस की टीजर इमेज (वाया मोबिपिकर) से इस इवेंट के चीन में सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार 7.30 बजे सुबह) होने की पुष्टि होती है। इसके साथ ही यह फोन अगले दिन से चीन में मिलना शुरू हो जाएगा। इससे पहले वनप्लस स्मार्टफोन इनवाइट सिस्टम के जरिए बेचे गए हैं। हालांकि, इस ऐलान से संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस बार यह इनवाइट सिस्टम खत्म कर वनप्लस 3 को सामान्य तरीके से बेचेगी। वनप्लस 3 को सबसे पहले चीन में उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन कंपनी का वादा है कि जल्द ही इसे दूसरे बाजारों में भी पेश किया जाएगा।

इससे पहले इस स्मार्टफोन को अमेरिका और चीन की सर्टिफिकेशन साइट से पास किया गया था। इंटरनेट पर वनप्लस 3 के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन के नए डिजाइन के साथ मेटल फ्रेम और एनएफसी फीचर के साथ आने की उम्मीद है। वनप्लस स्मार्टफोन में 5.5 इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है। स्मार्टफोन के 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं 16 जीबी की जगह बेस वेरिएंट को 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Advertisement

वनप्लस 3 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। इस फोन में 3000 एमएएच या 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है। वनप्लस 3 के नई डैश चार्जिंग तकनीक के साथ आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Loop VR Headset, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3 Specs

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  9. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  10. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.