वनप्लस 2 की ओपन सेल सोमवार को, नहीं होगी इनवाइट की ज़रूरत

वनप्लस 2 की ओपन सेल सोमवार को, नहीं होगी इनवाइट की ज़रूरत
विज्ञापन
वनप्लस इंडिया ने शुक्रवार को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 की ओपन सेल के बारे में जानकारी दी। वनप्लस 2 हैंडसेट की ओपन सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर सोमवार (12 अक्टूबर) को दोपहर 12-1 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पडे़गी।

(पढ़ें: मोटो एक्स प्ले बनाम वनप्लस 2: कौन है ज्यादा बेहतर?)

जुलाई में लॉन्च किए गए वनप्लस 2 स्मार्टफोन को खरीद पाना किसी भी यूज़र के लिए बेहद ही मुश्किल रहा है। एक तो हैंडसेट की सप्लाई कम है और इसे खरीदने के लिए इनवाइट की भी ज़रूरत पड़ती है। कम उपलब्धता को लेकर कंपनी की जमकर आलोचना भी हुई है। दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को लॉन्च करने के दौरान दावा किया था कि वनप्लस वन को लेकर पैदा हुई स्थिति के मद्देनज़र इस बार ज्यादा इनवाइट बांटे जाएंगे और इनवाइट सिस्टम भी पहले से बेहतर होगा। हालांकि, कंपनी के पिछले फ्लैगशिप डिवाइस की तरह नए हैंडसेट को लेकर भी यूज़र को पुरानी समस्या का ही सामना करना पड़ रहा है।

(पढ़ें: वनप्लस 2 का रिव्यू)

64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको इनवाइट की जरूरत पड़ेगी। वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का 16 इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट साल के अंत तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 2 में कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वनप्लस 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  2. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  4. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  5. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  7. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  8. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  9. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  10. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »