• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 2 मिनी टीना की साइट पर हुआ लिस्ट, तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

वनप्लस 2 मिनी टीना की साइट पर हुआ लिस्ट, तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

वनप्लस 2 मिनी टीना की साइट पर हुआ लिस्ट, तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
विज्ञापन
वनप्लस 2 मिनी (वनप्लस मिनी) स्मार्टफोन, जिसे इस महीने की शुरुआत में जीएफएक्स बेंचमार्क की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, अब इसे चीन की सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी टीना द्वारा पास कर दिया गया है। इस हैंडसेट को टीना की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वन ई1000 कोडनेम से लिस्ट किए गए इस हैंडसेट की तस्वीरों के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

वन ई1000 को ही वनप्लस 2 मिनी माना जा रहा है। लिस्टिंग में इस हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट को पेश किया गया है। इसका डिजाइन बहुत हद तक वनप्लस एक्स जैसा ही है। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 4.9 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप चलने वाले इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 430 जीपीयू दिया गया है और मल्टी टास्किंग के लिए 3 जीबी रैम।

वनप्लस 2 मिनी को 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी सामने आई है। इसका डाइमेंशन 140x69x6.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 138 ग्राम। यह 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस होगा।

गौर करने वाली बात है कि टीना लिस्टिंग में जिन स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है वे जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग से थोड़े अलग हैं। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, यह हैंडसेट 4.6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले,1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 4 जीबी के रैम, 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।

हमारा आपके लिए यही सुझाव होगा कि वनप्लस मिनी से जुड़ी इन खबरों को ज्यादा गंभीरता से ना लें। क्योंकि इन रिपोर्ट की विश्वसनीयता की पुष्टि हम नहीं कर सकते।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन हर मंगलवार बिना इनवाइट उपलब्ध होगा। अफसोस की बात यह है कि वनप्लस एक्स के लिए हर मंगलवार को आयोजित की जा रही ओपन सेल भारतीय कंज्यूमर के लिए नहीं है। भारतीय खरीददारों को इस हैंडसेट के लिए अब भी इनवाइट की ज़रूरत पड़ेगी
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »