वनप्लस मिनी बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

वनप्लस मिनी बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस के एक नए स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आई है। इसे 'वनप्लस मिनी' माना जा रहा है। हैंडसेट को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

जीएफएक्स बेंचमार्क लिस्टिंग में जिस डिवाइस को 'वनप्लस मिनी' के नाम से बुलाया जा रहा है, उसे 'Unknown' का टैग दिया गया है। संभव है कि ऐसा आधिकारिक नाम छिपाने के लिए किया गया हो। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह क्वालकॉम के स्नैपड्रगैन 810 प्रोसेसर से लैस है। यह देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि वनप्लस के इस हैंडसेट की कीमत वनप्लस 2 से कम होगी जो स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर के साथ आता है। यह हैंडसेट वनप्लस एक्स और वनप्लस 2 के बीच की कड़ी होगा। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट 4.6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले,1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 4 जीबी के रैम, 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।

वैसे, इन खुलासों को ज्यादा गंभीरता से ना लें। क्योंकि वनप्लस की ओर से नए स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इन ख़बरों की पुष्टि फिलहाल तो नहीं की जा सकती।

वनप्लस ने सोमवार को घोषणा की कि अब से हर मंगलवार को वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और बताया कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन के लिए इनवाइट-फ्री ट्यूज़डे सेल इस हफ्ते ही शुरू होगी। अफसोस की बात यह है कि वनप्लस एक्स के लिए हर मंगलवार को आयोजित की जा रही ओपन सेल भारतीय कंज्यूमर के लिए नहीं है। भारतीय खरीददारों को इस हैंडसेट के लिए अब भी इनवाइट की ज़रूरत पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »