OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 16:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं
  • आगामी स्मार्टफोन में कुछ नए फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिलने का  संकेत दिया है। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट में @OnePlusClub ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है। OnePlus 16 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 70,600 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 5,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 84,700 रुपये) का हो सकता है। OnePlus 16 का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 1,05,900 रुपये) हो सकता है। OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 15 में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम है। इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps तक का सपोर्ट है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.