OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है धांसू 200MP कैमरा

फोन में कंपनी 240Hz तक रिफ्रेश रेट दे सकती है। यह फोन 1.5K LTPO OLED पैनल से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 14:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 9000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इसमें देखने को मिल सकता है।

OnePlus 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जो पॉपुलर OnePlus 15 का सक्सेसर होने वाला है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जो पॉपुलर OnePlus 15 का सक्सेसर होने वाला है। OnePlus 15 अपने आप में एक जबरदस्त हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन साबित हुआ है। लेकिन कंपनी OnePlus 16 को इससे एक कदम आगे ले जाती दिख रही है। OnePlus 16 को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब लेटेस्ट अपडेट OnePlus 16 के डिजाइन के बारे में अहम खुलासा करता है। OnePlus 16 के डिस्प्ले में कंपनी बेजल्स को अद्भुत रूप से पतले कर सकती है जिससे यह एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus 16 के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन को लेकर बड़ा लीक सामने आ रहा है। फोन में कंपनी बेहद पतले बेजल्स दे सकती है। टिप्स्टर ओल्ड चेन एयर के मुताबिक, ये बेजल्स 1mm से भी पतले हो सकते हैं। कुछ पॉइंट्स पर ये 0.8mm तक भी पतले हो सकते हैं। OnePlus से यह डिजाइन कहीं अधिक पतले बजेल्स के साथ आ सकता है जिसमें 1.15mm के बेजल्स कंपनी ने इस्तेमाल किए हैं। यानी फोन में कंटेंट देखने और गेमिंग के लिए एक बेहतर डिस्प्ले अनुभव यहां मिल सकता है। 

OnePlus 16 को लेकर इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक फोन में कंपनी 240Hz तक रिफ्रेश रेट दे सकती है। यह फोन 1.5K LTPO OLED पैनल से लैस होकर आ सकता है जिसे BOE पैनल बताया जा रहा है। फोन को लेकर एक बड़ी अफवाह यह भी है कि इसमें विशाल बैटरी कंपनी देने वाली है। OnePlus 16 में 9000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी Glacier बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है जो सिलिकॉन-कार्बन तकनीकी पर आधारित हो सकती है। Si-Carbon बैटरियों को इनकी एनर्जी डेंसिटी के लिए जाना जाता है। 

OnePlus 16 में दमदार चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि Qualcomm का अगला फ्लैगशिप चिपसेट हो सकता है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन सेंसर होगा, साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड, और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसका सीधा सा मतलब है कि फोन में दमदार जूम फीचर सपोर्ट कंपनी दे सकती है। हालांकि OnePlus की ओर से अधिकारिक रूप से अपकमिंग फोन को लेकर कोई भी खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.