OnePlus 15R भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर जारी, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानें

OnePlus भारत में अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहा है, जिसमें OnePlus 15R एंट्री करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 11:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • OnePlus 15R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आ सकता है।

OnePlus 15R में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारत में अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहा है, जिसमें OnePlus 15R दस्तक देगा। हाल ही में कंपनी ने फोन का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिससे सुझाव मिलता है कि अब लॉन्च दूर नहीं है। सबसे पहले यह स्मार्टफोन चीन में OnePlus Ace 6T नाम से लॉन्च होगा, उसके बाद ग्लोबल मार्केट में आएगा। लीक्स से पता चला है कि OnePlus एक परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन तैयार कर रहा है जो गेमिंग और स्पीड पर फोकस करेगा। आइए OnePlus 15R के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और अन्य खूबियों के बारे में जानते हैं।

OnePlus 15R Price (Expected)

OnePlus 12R भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और उसके बाद OnePlus 13R बाजार में 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। OnePlus हर साल कीमत में करीब 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर रहा है। अब OnePlus 15R ज्यादा फास्ट चिपसेट के साथ आ रहा है और ऐसे में कीमत में बढ़ोतरी लगभग तय लग रही है, ऐसे में शुरुआती कीमत 45,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

OnePlus 15R Specificatios (Expected)

OnePlus 15R बीते महीने चीन में फ्लैगशिप मॉडल के साथ लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह आगामी OnePlus Ace 6T पर बेस्ड हो सकता है। OnePlus 15R में 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस होने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15R के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी होने की अफवाह है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.