OnePlus 15R में मिलेगी 7400mAh की बड़ी बैटरी, 17 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

OnePlus ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 15R में 7,400mAh की सबसे बड़ी OnePlus बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 19:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी
  • Snapdragon 8 Gen 5 और 4K 120fps वीडियो सपोर्ट पहले ही कंफर्म्ड
  • 165Hz AMOLED डिस्प्ले और नया AI Plus Mind फीचर भी मिलेगा

IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आएगा OnePlus 15R फोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने अपकमिंग R-लाइनअप स्मार्टफोन OnePlus 15R के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि OnePlus फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जाएगी। ब्रांड के मुताबिक, OnePlus 15R में 7,400mAh सेल मिलेगा। यह बैटरी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी दावा करती है कि चार साल बाद भी इसकी क्षमता कम से कम 80% तक बनी रहती है। फोन 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले कंपनी इसके प्रमुख फीचर्स को टीज कर रही है।

OnePlus ने बताया है कि OnePlus 15R में सिलिकॉन नैनोस्टैक टेक्नोलॉजी वाला बैटरी सेटअप है, जिसमें 15% तक सिलिकॉन कंटेंट दिया गया है ताकि एनर्जी डेंसिटी बेहतर मिले। इसके अलावा, कंपनी ने कैमरा से जुड़े एक अहम अपग्रेड की भी जानकारी दी है। फोन 4K वीडियो 120fps पर रिकॉर्ड कर सकेगा। यह फीचर पहले OnePlus 15 में देखा गया था, जिससे यह साफ होता है कि 15R भी प्रीमियम लेवल का वीडियो आउटपुट देने के लिए तैयार है।

Advertisement

कुछ दिन पहले कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया था कि OnePlus 15R दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ ग्लोबल मार्केट में उतरेगा। OnePlus ने बताया कि इस चिपसेट को पिछले दो सालों से कंपनी और Qualcomm ने मिलकर को-डिफाइन और को-ऑप्टिमाइज किया है, ताकि OnePlus 15R की जरूरतों के हिसाब से परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों का बैलेंस सेट किया जा सके।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED पैनल दिया जाएगा, जिसमें 450 PPI पिक्सल डेन्सिटी और 1800 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रीन 1 निट तक भी डिम हो सकती है और इसे TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन मिला है।

OnePlus ने एक नया AI फीचर "Plus Mind" भी कन्फर्म किया है, जो फोन में मौजूद Plus Key के जरिए एक्टिव होता है। यूजर्स किसी भी स्क्रीन पर मौजूद डेटा, जैसे नोट्स, लिंक, पेजेज या रिमाइंडर्स को एक टैप में Plus Mind पर भेज सकते हैं। यह AI सिस्टम बाद में इन जानकारियों को एनालाइज करके कैलेंडर इनवाइट बनाने, जरूरी डेटा ढूंढने या आगे के एक्शन सुझाने में मदद करता है। जैसा की हमने ऊपर बताया, OnePlus 15R भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.