OnePlus 15 में हो सकता है 120W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट, IECEE सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 23:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक OnePlus का OnePlus 15 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। OnePlus 15 में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है।  

सर्टिफिकेशन साइट IECEE पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2747 के साथ लिस्टिंग हुई है। XpertPick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मॉडल नंबर आगामी OnePlus 15 का है। यह स्मार्टफोन 121 W के एडैप्टर के साथ दिखा है। इससे OnePlus 15 में 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत मिला है। OnePlus 13 में 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट था। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी थी। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने OnePlus 15 के डिजाइन को लीक किया था और इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के RAM और स्टोरेज के विकल्पों की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल और राउंडेड ऐजेज के साथ दिख रहा है। इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट हो सकता है। OnePlus 15 को पर्पल, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इस स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी बेहतर हो सकती है। OnePlus का कथित कैमरा इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स को इंटीग्रेट कर लो लाइट की स्थिति में परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी कर सकता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm का Armv8 चिपसेट दिख रहा है। यह आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  3. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.