OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत

दिवाली के मौके पर वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2026 08:10 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026 अभी तक जारी है।
  • OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर ₹84,999 है।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 अभी तक जारी है। अगर आपने अपने लिए नया फोन नहीं खरीदा है तो आपके पास अभी भी खरीदारी का मौका है। दिवाली के मौके पर वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7300mAh बैटरी वाले फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर मिल रहा है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए OnePlus 15 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 Price & Offer

OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹84,999 है। हालांकि, सेल के दौरान बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹81,499 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त कीमत कम हो सकती है।

Advertisement

OnePlus 15 Features & Specifications

OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। OnePlus के इस फ्लैगशिप फोन में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट  वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5जी, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  7. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  8. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  9. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.