16GB RAM, AMOLED डिस्प्ले के साथ OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा पेश

OnePlus 13 जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2025 13:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 और OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लेकर आने वाला है। अब तक 13s को कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर देखा जा चुका है। इसके अलावा फोन के डिजाइन, डिस्प्ले साइज और प्रोसेसर का भी खुलासा हो गया है। वनप्लस के आगामी कॉम्पैक्ट फोन 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। आइए OnePlus 13s के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसके फीचर्स कैसे होंगे।


OnePlus 13s Design & Colors


OnePlus 13s पहले ही ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ OnePlus इंडिया वेबसाइट पर नजर आ चुका है, जहां इसके फीचर्स के साथ-साथ कलर्स ऑप्शन का पता चला है। डिजाइन के मामले में गुलाबी और काले कलर में आने वाले इस फोन के दाएं कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। वहीं बाएं कॉर्नर पर एक नया हार्डवेयर बटन है। इस फोन में नीचे की ओर एक सिम स्लॉट, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर ग्रिल नजर आ रहा है।


Advertisement
OnePlus 13s Specifications (Expected)


OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि 13s बीते महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T जैसा होगा या नहीं। OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।


OnePlus 13T Specifications


बीते महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में  धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में एक नई हार्डवेयर की, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और मेटल फ्रेम है।  
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए 13T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,260mAh की बैटरी दी गई है। चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,569 रुपये) है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.