OnePlus 13s के कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

OnePlus 13s के कलर ऑप्शन का खुलासा एक नए टीजर में हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2025 14:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Youtube/OnePlus

OnePlus ने जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s लॉन्च करेगा। कंपनी के पिछले टीजर में सिर्फ ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन कलर्स का खुलासा हुआ था। अब हाल ही में आए टीजर में खुलासा हुआ है कि फोन ग्रीन कलर में आएगा। ऐसा लग रहा है कि यह भारत में सिर्फ इन तीन कलर्स में आएगा। जबकि चीनी बाजार में OnePlus 13T ग्रे कलर में उपलब्ध था। आइए OnePlus 13s  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपने फोन पर एक नया फिजिकल कंट्रोल पेश करेगा। "प्लस की" एक कस्टमाइजेबल बटन जिसे यूजर्स को अपने स्मार्टफोन के साथ बातचीत करने के लिए ज्यादा पर्सनलाइज और एफिशिएंट तरीके प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।


OnePlus 13s Specifications (Expected)


कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि OnePlus 13s क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा। OnePlus 13s में 6.32 इंच की डिस्प्ले आएगी जो इसे एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाता है। 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 13s फोन वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जल्द ही OnePlus 13s  की लॉन्च तारीख समेत ज्यादा जानकारी का पता चलेगा।


Advertisement
OnePlus 13T Specifications


चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में  धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में एक नई हार्डवेयर की, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और मेटल फ्रेम है।  13T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,260mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.