OnePlus 13 की सेल होगी Amazon पर, लॉन्‍च से पहले जानें प्रमुख फीचर्स

भारत में आने वाला वनप्‍लस 13 रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड OxygenOS 15 पर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 13:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 जनवरी में हो सकता है लॉन्‍च
  • यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा
  • 12 और 16 जीबी रैम ऑप्‍शंस में आ सकता है फोन

यह तीन कलर ऑप्‍शंस- ब्‍लैक एक्लिप्‍स, मिडनाइट ओसियन और आर्कटिक डॉन कलर्स में आएगा।

Photo Credit: amazon

OnePlus 13 अब इंडिया में लॉन्‍च होने वाला है। चीनी कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप का लैंडिंग पेज पहले ही एमेजॉन इंडिया पर लाइव हो चुका है। इससे फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स का पता चलता है। चाइनीज वेरिएंट से उलट भारत में आने वाला वनप्‍लस 13 रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड OxygenOS 15 पर। फोन में कई एआई फीचर्स जैसे- एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर और एआई नोट्स की सु‍विधा मिलने वाली है। इसके अलावा यूजर्स को सुपरवूक चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। 

कंपनी ने फोन के लॉन्‍च डेट अब तक नहीं बताई है। हालांकि इसके जनवरी में आने की उम्‍मीद है। फोन को 12GB/256GB वेरिएंट और 16GB/512GB वेरिएंट में लाया जाएगा। यह तीन कलर ऑप्‍शंस- ब्‍लैक एक्लिप्‍स, मिडनाइट ओसियन और आर्कटिक डॉन कलर्स में आएगा। 

इसके अलावा वनप्‍लस ने एमेजॉन पर ‘वनप्लस 13' के लिए बोनस ड्रॉप सेल की एक सीरीज़ शुरू की है, जो 18 दिसंबर को शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। लोग सिर्फ 11 रुपये देकर और नोटिफ‍िकेशन ऑन करके इसमें भाग ले पाएंगे। 

वनप्‍लस 13 के भारतीय मॉडल में लगभग वही फीचर दिए जा सकते हैं, जो इसके चीनी मॉडल में हैं। हालांकि यह ColorOS 15 के बजाए OxygenOS 15 पर रन करेगा। OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 पिक्‍सल्‍स है। यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनैस ऑफर करेगा। 
Advertisement

वनप्‍लस 13 में ताकत होगी स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर की। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 50MP का होगा, जोकि Sony LYT-808 सेंसर हो सकता है। फोन में 50MP का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा भी होगा। 
Advertisement

इसे 6 हजार एमएएच की बैटरी से पैक किया जा सकता है, जो 100W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी। यह आईपी68 और आईपी69 रेटिंग से लैस होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.