OnePlus 13 का अनबॉक्सिंग वीडियो किया गया शेयर, कैमरा डिटेल्स का खुलासा; लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

OnePlus ने एक वीडिया शेयर किया है, जो OnePlus 13 में ColorOS 15 की फंक्शनैलिटी को दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • अनबॉक्सिंग वीडियो OnePlus 13 में ColorOS 15 की फंक्शनैलिटी को दिखाता है
  • इस साल नए स्मार्टफोन के डिस्प्ले को फ्लैट कर दिया गया है
  • OnePlus 12 से महंगा हो सकता है अपकमिंग OnePlus 13

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को लॉन्च होने में अब एक हफ्ते का समय बचा है। जैसे-जैसे लॉन्च डेट नजदीक आ रही है, अपकमिंग OnepPlus फ्लैगशिप के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी नई-नई जानकारियां समाने आ रही हैं। वनप्लस भी स्मार्टफोन के हाइप को बढ़ाने के लिए लगातार नई डिटेल्स शेयर कर रही है। कंपनी ने एक आधिकारिक अनबॉक्सिंग वीडियो जारी की है, जिसमें OnePlus 13 के डिजाइन के साथ इसकी कुछ फंक्शनैलिटी को उजागर किया गया है। वहीं, कंपनी ने कैमरा फीचर्स और कैमरा सैंपल को भी शेयर किया है। Hasselblad के साथ चल रही साझेदारी के तहत इस साल का फ्लैगशिप भी हैसलब्लैड-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। OnePlus 13 के कई स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म कर दिया गया है। वहीं, एक टिप्सटर ने वनप्लस 13 की रिटेल लिस्टिंग को देखने का दावा किया है, जिसमें इसकी कीमत का पता चलता है।

OnePlus ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक वीडिया शेयर किया है, जो OnePlus 13 में ColorOS 15 की फंक्शनैलिटी को दिखाता है। वीडियो में अपकमिंग फ्लैगशिप की पूरी अनबॉक्सिंग दिखाई गई है। इसमें स्मार्टफोन का पूरा डिजाइन दिखाई देता है। टीजर्स के जरिए यह पहले ही कंफर्म हो गया था कि इस साल भी OnePlus 13 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो मामूली बदलावों के साथ काफी हद तक पिछले मॉडल OnePlus 12 के समान ही दिखाई देगा। इस साल डिस्प्ले को फ्लैट कर दिया गया है।

वीडियो में ColorOS 15 में कई बड़े बदलावों को दिखाया गया है। नए UI में स्मूथ और फास्ट ट्रांजीशन दिखाई देती हैं। डिस्प्ले पर टॉप-सेंटर पर मौजूद कैमरा के आसपास iPhones के कैमरा आइलैंड के समान नोटिफिकेशन, म्यूजिक,नेविगेशन आदि दिखाई देते हैं।

कंपनी ने इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया है। OnePlus 12 की तरह, अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन भी Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आएगा। सेटअप में 1/1.95-इंच साइज, f/2.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT-808 मेन सेंसर होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा भी मिलेगा।
Advertisement

OnePlus 13 में Oppo Find X8 सीरीज के समान इमेज एल्गोरिदम का यूज किए जाने की पुष्टि की गई है। ब्रांड ने इस कैमरा सिस्टम की क्षमता को दिखाने के लिए वीबो पर कुछ कैमरा सैंपल भी शेयर किए हैं।
Advertisement

वहीं, बता दें कि X पर एक यूजर (@TechHome100) ने OnePlus 13 की ऑनलाइन लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अपकमिंग फोन की चीन में शुरुआती कीमत 4,699 युआन (लगभग 55,000 रुपये) है। यह चीन में OnePlus 12 के लॉन्च प्राइस (4,299 युआन (लगभग 50,800 रुपये)) से थोड़ी अधिक है।

अभी तक OnePlus कंफर्म कर चुकी है कि OnePlus 13 को Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। इस साल OnePlus फ्लैगशिप मैग्नेटिक चार्जिंग का भी सपोर्ट करने वाला है। पिछले लीक्स की मानें तो इस साल OnePlus फोन 6,500mAh बैटरी के साथ आएगा, तो किसी भी वनप्लस में सबसे बड़ी बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.