OnePlus 13 इसी साल आ जाएगा ग्‍लोबल मार्केट में! FCC डेटाबेस में आया नजर

इस डिवाइस को यूएस फेडरल कम्‍युनिकेशंस कमीशंस यानी FCC के डेटाबेस में देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर CPH2655 है।

OnePlus 13 इसी साल आ जाएगा ग्‍लोबल मार्केट में! FCC डेटाबेस में आया नजर

यह फोन लेदर और ग्‍लास फ‍िनिश, दोनों ऑप्‍शन में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 होगा 31 अक्‍टूबर को लॉन्‍च
  • FCC डेटाबेस में नजर आया फोन
  • मॉडल नंबर CPH2655 के साथ दिखाई दिया
विज्ञापन
OnePlus 13 स्‍मार्टफोन सीरीज को 31 अक्‍टूबर को चीन में लॉन्‍च किया जा रहा है। यह क्‍वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट से पावर्ड होगी। उसके बाद फोन को बाकी मार्केट्स में लाया जाएगा। हाल ही में इस डिवाइस को यूएस फेडरल कम्‍युनिकेशंस कमीशंस यानी FCC के डेटाबेस में देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर CPH2655 है। इससे पता चलता है कि फोन जल्‍द अमेरिका और वर्ल्‍डवाइड रिलीज हो जाएगा। FCC लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस साल के आखिर तक OnePlus 13 का ग्‍लोबल लॉन्‍च हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस 13 में Android 15 पर बेस्‍ड OxygenOS 15.0 होगा, जो यूजर्स को लेटेस्‍ट फीचर्स और सिक्‍योरिटी अपडेट देगा। यह फोन लेदर और ग्‍लास फ‍िनिश, दोनों ऑप्‍शन में आ सकता है। अगर वनप्‍लस अपने नॉर्मल अंदाज में फोन को लॉन्‍च करती है तो चीन में लॉन्‍च के करीब 2 महीने बाद इन्‍हें ग्‍लोबल मार्केट में लाया जाएगा। 
 

OnePlus 13 Specifications

वनप्लस ने पहले ही कन्‍फर्म कर दिया है कि OnePlus 13 में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एआई नॉयज रिडक्शन के लिए 4 माइक्रोफोन होंगे। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन में 6.82 इंच की 2K 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा।

इसके अलावा, एक पोस्टर से कन्‍फर्म हुआ था कि OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी। इसका मतलब है कि OnePlus 13 में अब तक की सबसे बैटरी होगी। दूसरे पोस्टर से कन्‍फर्म हुआ था कि यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 100W SuperVOOC चार्जिंग के साथ फोन सिर्फ 36 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक जा सकता है।

इसके अलावा OnePlus 13 100W UFCS प्रोटोकॉल का सपोर्ट करता है, जो थर्ड-पार्टी एडॉप्टर के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। SUPERVOOC S चिप इंटीग्रेशन के साथ फोन प्रभावशाली 99.5% डिस्चार्ज एफिशिएंसी पा सकता है जो कि एक्सटेंडेड और एफिशिएंट इस्तेमाल के लिए बैटरी आउटपुट प्रदान करता है। ब्रांड द्वारा जारी किए गए अन्य पोस्टर से कंफर्म होता है कि OnePlus 13 के बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर फीचर मिलेगा। इसके अलावा फोन फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए आईआर ब्लास्टर, मल्टी-फंक्शनल एनएफसी और यूएसबी 3.2 जेन यूएसबी-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आएगा। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »