OnePlus 13 पर 2025 का सबसे बड़ा डिस्काउंट, 9 हजार रुपये से ज्यादा गिरी कीमत, चेक करें डील

वनप्लस के फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 पर साल की सबसे बड़ी बचत का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 09:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर है।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

वनप्लस के फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 पर साल की सबसे बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला फोन 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। फ्लिपकार्ट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। यहां हम आपको वनप्लस 12 पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13 Offers & Price


OnePlus 13 इस साल भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन वर्तमान में 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 64,990 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं अगर पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देते हैं तो अतिरिक्त कीमत में बचत का लाभ भी पा सकते हैं। लॉन्च कीमत के हिसाब से कुल 9,000 रुपये की बचत हो रही है।


OnePlus 13 Features & Specifications 


OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 510ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ Adreno 830 GPU जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

OnePlus 13 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 अल्ट्रावाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और NFC सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+ IP69 रेटिंग से लैस है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  2. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  4. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  7. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.