OnePlus 13 में मिलेगी जबरदस्त डिस्प्ले क्वालिटी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

OnePlus 13 में BOE X2 ओरिएंटल स्क्रीन शामिल होगी, जो कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 19:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में BOE X2 ओरिएंटल स्क्रीन शामिल होगी
  • इसमें 2K+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है
  • डिस्प्ले सुपर सिरेमिक ग्लास और अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा

OnePlus 12 (ऊपर तस्वीर में) में 6.82-इंच QHD+ 120Hz ProXDR LTPO डिस्प्ले दिया गया है

OnePlus 13 के इस महीने चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। हाल ही में Qualcomm का एक नया टीजर आया था, जिसने अपकमिंग OnePlus फोन पर एक नए Snapdragon 8 Elite चिप उर्फ Snapdragon 8 Gen 4 SoC होने का इशारा दिया। OnePlus स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक किए जा चुके हैं। अभी तक ऑनलाइन यह खबर थी कि अपकमिंग वनप्लस फोन BOE द्वारा निर्मित X2 स्क्रीन के साथ आएगा, लेकिन अब, इसके डिस्प्ले फीचर्स को डिटेल में लीक किया गया है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बुधवार को वीबो पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus 13 के डिस्प्ले फीचर्स और कुछ अन्य डिटेल्स को लीक किया। दावा किया गया है कि OnePlus 13 में BOE X2 ओरिएंटल स्क्रीन शामिल होगी, जो कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। इसमें 2K+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 8T LTPO डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया है।

वहीं, यह भी बताया गया है कि डिस्प्ले सुपर सिरेमिक ग्लास, अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, सुपर आई प्रोटेक्शन, सॉफ्ट एज फोर-लेवल डेप्थ सहित कई अन्य एडवांस डिस्प्ले फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन के सर्किट लेआउट को भी रिडिजाइन किए जाने का दावा किया गया है। टिप्सटर आगे बताता है कि डिस्प्ले की ब्राइटनेस को पिछले मॉडल से अधिक बेहतर किया गया है।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की थी कि अपकमिंग OnePlus 13 के लिए स्पेशल केस डिजाइन किए जा रहे हैं, जिनमें मैग्नेटिक सक्शन फंक्शन शामिल है, जिससे पता चलता है कि फोन मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। OnePlus का सहयोगी ब्रांड Oppo भी अपनी आगामी Oppo Find X8 सीरीज के साथ मैग्नेटिक चार्जिंग ला रहा है। इसके अलावा, फोन में Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 SoC मिलने की पुष्टि भी की जा चुकी है।
Advertisement

अब तक लीक्स से पता चला है कि OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। फ्लैगशिप OnePlus 13 को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद यह भारत सहित ग्लोबल मार्केट में कदम रखेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.