• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13 की डिस्प्ले में होगी ये अनोखी खूबी, सबसे एडवांस प्रोसेसर के साथ इस महीने देगा दस्तक

OnePlus 13 की डिस्प्ले में होगी ये अनोखी खूबी, सबसे एडवांस प्रोसेसर के साथ इस महीने देगा दस्तक

चीनी टेक दिग्गज OnePlus इस महीने चीनी बाजार में OnePlus 13 को पेश करने वाला है।

OnePlus 13 की डिस्प्ले में होगी ये अनोखी खूबी, सबसे एडवांस प्रोसेसर के साथ इस महीने देगा दस्तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।
विज्ञापन
OnePlus इस महीने चीनी बाजार में OnePlus 13 को पेश करने वाला है। टिपस्टर ने लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बारे में खुलासा किया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पिछले टीजर की पुष्टि करते हुए इसे 2K रेजॉल्यूशन वाले BOE X2 पैनल से लैस करने का सुझाव दिया है। इस स्क्रीन में सेफ्टी फीचर्स के साथ अतिरिक्त फीचर्स भी मिल सकते हैं। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Display


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। OnePlus 13 में 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ BOE X2 ओरिएंटल डिस्प्ले मिलने का सुझाव दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह 8T LTPO पैनल है जिसमें सुपर सिरेमिक ग्लास स्ट्रक्चर हो सकता है, जिसका खुलासा इस महीने की शुरुआत में OnePlus चीन के प्रेसिडेंट लुईस ली किया था। टिपस्टर के अनुसार, OnePlus 13 में डिस्प्ले के अंदर एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह सुपर आई प्रोटेक्शन और सॉफ्ट एज फोर-लेवल डेप्थ जैसे फीचर्स का सपोर्ट कर सकता है।

दावा किया गया है कि डिस्प्ले की सर्किटरी को फिर से डिजाइन किया गया है और इसकी ऑप्टिकल कैविटी स्ट्रक्चर को फिर से रिकस्टमाइज किया गया है। इस कदम से स्मार्टफोन की ब्राइटनेस और बैटरी लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है। एक यूजर्स के कमेंट का जवाब देते हुए टिपस्टर ने यह भी सुझाव दिया कि OnePlus 13 पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग के लिए एक नया समाधान लाएगा।


OnePlus 13 Specifications


पिछले लीक इस बात की पुष्टि करते हैं कि OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की 2K 10-बिट LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट कहा जाता है। इसमें 24GB RAM और 1TB तक इन-बिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »